एक्सप्लोरर

Jabalpur: एमपी के जबलपुर में मक्ख्यिों ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, मुर्गा-दारू पार्टी के बाद भतीजे ने की थी चाचा की हत्या

Jabalpur Murder Case: जबलपुर पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी से पूछताछ करते समय मैंने देखा कि उसके कुछ कपड़ों पर मक्खियां चिपकी हुई थीं. इस आधार पर जांच करने के बाद मर्डर का खुलासा हो गया.

Jabalpur Murder News: मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने एक शख्स की हत्या की घटना को सुलझाने का मंगलवार को दावा किया. पुलिस के मुताबिक शख्स की हत्या के मामले की जांच के दौरान 19 वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति के कपड़ों पर लगी मक्खियों से उसे संदेश हुआ, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाने के बाद आरोपी ने मर्डर मिस्ट्री का खुलासा कर दिया. 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सोनाली दुबे ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि संदिग्ध की पहचान धरम ठाकुर के रूप में हुई है. उसे रुपयों को लेकर हुए विवाद के बाद अपने चाचा मनोज ठाकुर उर्फ ​​मन्नू (26) की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 

आखिरी बार यहां दिखा था आरोपी 

एएसपी सोनाली दुबे के मुताबिक पीड़ित 30 अक्टूबर की सुबह काम के लिए घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा. अगले दिन उसका शव देवरी टपरिया गांव के एक खेत में पड़ा मिला. दुबे ने बताया कि आरोपी वह आखिरी व्यक्ति था, जिसे चरगावां इलाके के बाजार में पीड़ित के साथ देखा गया था. 

चरगावां थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हत्या स्थल पर भीड़ में मौजूद आरोपी की आंखें लाल थीं और उसके सीने पर कुछ निशान दिखाई दे रहे थे. उन्होंने कहा, ‘‘उस व्यक्ति के बारे में पूछताछ करते समय मैंने देखा कि उसके कुछ कपड़ों पर मक्खियां चिपकी हुई थीं, जिससे खून के धब्बे होने का संदेह हुआ. हालांकि उसके पहने हुए गहरे रंग के कपड़ों में खून के धब्बे दिखाई नहीं दे रहे थे.’’ 

थाना प्रभारी के मुताबिक उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद फोरेंसिक टीम से आरोपी के कपड़ों की जांच कराई और पता चला कि उन पर खून के धब्बे थे. उन्होंने बताया कि आरोपी ने पहले तो खुद को निर्दोष बताया, लेकिन बाद में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

रुपये कम देने को लेकर हुआ था विवाद
 
उन्होंने बताया कि जांच से पता चला है कि आरोपी को आखिरी बार मृतक के साथ चरगावां के बाजार में देखा गया था, जहां उन्होंने शराब और ‘चिकन’ खरीदा था. उन्होंने बताया कि बाद में उन सामग्री पर खर्च की गई धनराशि को लेकर उनमें विवाद हो गया. 

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर पीड़ित पर कीलें लगी किसी चीज से हमला किया और भाग गया. पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है.  

'कांग्रेस प्राइवेट कंपनी नहीं जो एमडी चाहेगा होगा', नई कार्यकारिणी पर भड़के दिग्विजय सिंह के भाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget