एक्सप्लोरर

MP: टंट्या मामा की प्रतिमा स्थापना पर प्रशासन की रोक, दिग्विजय सिंह बोले- 'हम पीछे नहीं हटेंगे'

MP Tantya Mama Statue: दिग्विजय सिंह ने टंट्या मामा की मूर्ति के अनावरण से पहले बैरिकेडिंग को लेकर जिला कलेक्टर से कोर्ट के आदेश मांंगे. उन्होंने कहा कि ऊपर से आदेश का बहाना बनाया जाता है.

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह 3 मार्च 2025 को राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पीपलखेड़ी में महान आदिवासी क्रांतिकारी टंट्या मामा की मूर्ति का अनावरण करने वाले थे, लेकिन 1 मार्च की रात पुलिस ने उस क्षेत्र में बैरिकेडिंग लगाकर मूर्ति की स्थापना को गैरकानूनी घोषित कर दिया.

दिग्विजय सिंह ने फेसबुक पर वीडियो जारी कर बताया बताया कि इस संबंध में उन्होंने तत्काल जिला कलेक्टर गुना और राघौगढ़ के SDM से बात की, जिन्होंने मूर्ति स्थापना को सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन बताया. इस पर पूर्व सीएम ने अधिकारियों से पूछा कि क्या प्रदेश शासन से स्वीकृति लेने की कोई प्रक्रिया है? यदि हां, तो उसे उन्हें क्यों नहीं भेजा गया? साथ ही, सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट का कोई आदेश हो तो उन्हें दिखाया जाए.

इसके बाद अधिकारियों ने कोर्ट के दो आदेशों की कॉपी भेजी, जिसे पढ़ने के बाद उन्होंने बताया कि दोनों ही आदेश शहरों में सड़क व चौराहों पर ट्रैफिक अवरुद्ध न हो, इसे लेकर दिए गए हैं.

ऊपर से आदेश का बनाया जाता है बहाना- दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह ने कहा कि पीपलखेड़ी एक ग्राम पंचायत है और उसने मूर्ति लगाने की इजाजत दी है. प्रशासन से जब पूछा गया कि ट्रैफिक अवरुद्ध होने की शिकायत किसने की, तो कोई जवाब नहीं मिला. लेकिन, आयोजकों को प्रशासन ने 'ऊपर' से आदेश होने का संकेत दिया. उन्होंने कहा कि प्रशासन आजकल यदि कोई अवैधानिक निर्णय लेना चाहता है, तो उसे 'ऊपर' से आदेश होने का बहाना बनाकर टाल देता है.

क्या टंट्या मामा की मूर्ति स्थापना अपराध है- दिग्विजय सिंह
उन्होंने पूरे मामले पर बड़ा सवाल उठाया कि क्या भारत भारतीय संविधान के नियम-कानूनों से चलेगा या बीजेपी नेताओं के 'ऊपर' से दिए गए आदेशों पर? उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से सवाल किया कि यदि मूर्ति स्थापना के संबंध में कोई कानून है, तो उसका पालन समान रूप से क्यों नहीं किया जाता? क्या स्वतंत्रता संग्राम सेनानी टंट्या मामा की मूर्ति स्थापित करना अपराध है? उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सुठालिया में रानी अवंती बाई की प्रतिमा स्थापना सही थी, तो पीपलखेड़ी में टंट्या मामा की मूर्ति गैरकानूनी कैसे हो सकती है?

धूमधाम से होगा मूर्ति का अनावरण
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आयोजकों से अनुरोध किया कि वे एक सप्ताह इंतजार करें. उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के लोगों ने चंदा इकट्ठा कर इस मूर्ति का निर्माण कराया है और इसे किसी गैरकानूनी विवाद में नहीं डालेंगे. उन्होंने विश्वास दिलाया कि टंट्या मामा की मूर्ति का अनावरण और अधिक धूमधाम से किया जाएगा.

साथ ही, उन्होंने कहा कि कोर्ट की गाइडलाइंस को समझकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आदेशों का पालन हो और मूर्ति का अनावरण विधिवत तरीके से हो. पूर्व सीएम ने कहा कि आदिवासी क्रांतिवीर टंट्या मामा में उनकी आस्था है, और यदि उनकी प्रतिमा स्थापना के लिए आंदोलन करना पड़े, तो वे उससे पीछे नहीं हटेंगे.

ये भी पढ़ें - 'कमलनाथ टीआई से हमेशा खफा क्यों रहते हैं', BJP के बिल्ला वाले बयान पर CM मोहन यादव का तंज

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget