एक्सप्लोरर

MP Accident: सागर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Sagar Accident: हादसा इतना भीषण था कि गाड़ियों को जेसीबी मशीन से हटाकर अलग किया गया. वही कार में फंसे युवकों को काटकर निकाला गया.

Sagar Accident: मध्य प्रदेश सागर में आज भीषण हादसा हो गया. ट्रक और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई. हादसा सानोधा थाना क्षेत्र के बमोरी डूंडर गांव के पास हुआ. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई. टक्कर के बाद जहां कार के परखच्चे उड़ गए तो वहीं ट्रक जाकर जिस नीम के पेड़ से टकराया वह उखड़ कर टूट गया. ट्रक सड़क से नीचे उतर गया.

हादसे में छह लोगों की मौत
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. कार के मालिक अतुल दुबे की है. इसमें उनका बेटा अमरदीप गंभीर रूप से घायल हो गया. अमरदीप कांग्रेस नेता और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अमित रामजी दुबे के भतीजे हैं. घायल अमरदीप को सागर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरने वाले सभी कार सवार थे. कार में ड्राइवर समेत 7 लोग सवार थे.

जेसीबी मशीन से अलग की गाड़ियां
मिली जानकारी के मुताबिक सागर तरफ से गाड़ी गढ़ाकोटा की तरफ जा रही थी वहीं गढाकोटा तरफ से एक ट्रक सागर की तरफ आ रहा था. रास्ते में आमने-सामने से दोनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. गाड़ी में 7 युवक सवार थे. इस दर्दनाक हादसे में कार की स्टीयरिंग टूट गई. इस हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हुई. वाहनों को जेसीबी मशीन से हटाकर अलग किया गया. वही कार में फंसे युवकों को काटकर निकाला गया. 

ट्रक ड्राइवर फरार
मौके पर एसडीओपी अशोक चौरसिया मकरोनिया सीएसपी शेखर दुबे सानोधा थाना प्रभारी अजय शाक्य बहेरिया थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए. एसपी अभिषेक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया इस घटना में 4 लोगों की मौके पर और 2 लोगों को हॉस्पिटल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया अब तक 6 लोगों की जान चली गई है. ट्रक चालक अभी फरार है. उसकी पहचान हो गई है. पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है. 

इन लोगों की हुई मौत
दर्दनाक हादसे में मुकेश रैकवार (28) पंकज रैकवार (35) ब्रजेश ठाकुर (30) अर्पित जैन (30)  गणेश रैकवार (45) पवन रैकवार (35)  जान गई है. इनमे अर्पित जैन अंकुर कालोनी मकरोनिया और बाकी पूर्व्याऊ टोरी सागर के निवासी है. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया.

सागर से विनोद आर्य की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें

Madhya Pradesh: डेड बॉडी तैरती देख नदी में कूदे, निकालने के प्रयास में गई टीआई राजाराम वास्कले की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget