एक्सप्लोरर

Narmada Expressway: मध्य प्रदेश में नर्मदा एक्सप्रेस-वे निर्माण का रास्ता साफ, सीएम शिवराज की कैबिनेट बैठक में लगी मुहर

MP Narmada Expressway: मध्यप्रदेश में नर्मदा एक्सप्रेस वे के निर्माण को मंजूरी मिल गई है. शिवराज कैबिनेट की हुई बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लगी. नर्मदा एक्सप्रेस वे की अनुमानित लंबाई 900 किलोमीटर होगी.

Narmada Expressway in MP: उत्तर प्रदेश (UP) के गंगा एक्सप्रेस वे (Ganga Expressway) की तर्ज पर मध्यप्रदेश (MP) में नर्मदा एक्सप्रेस वे (Narmada Expressway) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई. बैठक में प्रस्तावित नर्मदा एक्सप्रेस-वे को नर्मदा प्रगति पथ (Narmada Pragati Path) के तौर पर मंजूरी मिली. नर्मदा एक्सप्रेस वे की अनुमानित लंबाई तकरीबन 900 किलोमीटर होगी.

भारत सरकार से मंजूरी हासिल करने के लिए लोक निर्माण विभाग अधिकृत

नर्मदा एक्सप्रेस-वे की ड्राइंग के प्रस्ताव अनुसार विभिन्न खण्डों में मार्ग की श्रेणी, चौड़ाई एवं प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के लिये फीडर रूट्स (Feeder Routes) निर्माण का अनुमोदन किया गया. भारत शासन से समन्वय स्थापित कर मंजूरी हासिल करने के लिये लोक निर्माण विभाग को अधिकृत किया गया. नर्मदा प्रगति पथ पर औद्योगिक क्षेत्रों के विकास कार्यों का वित्त पोषण और निवेश प्रोत्साहन की योजना बनाकर क्रियान्वयन करने के लिये औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग को अधिकृत करने का अनुमोदन किया गया.

प्रस्तावित नर्मदा एक्सप्रेस-वे कबीर चबूतरा (अमरकंटक) से प्रारंभ होकर डिंडोरी-जबलपुर-औबेदुल्लागंज- बुधनी- नसरुल्लागंज-संदलपुर- करनावद- इंदौर- धार-सरदारपुर- झाबुआ (म.प्र./गुजरात सीमा) तक प्रस्तावित है. इसकी कुल लंबाई लगभग 906 किमी है. प्रस्ताव अनुसार कबीर चबूतरा से डिंडोरी तक 76 किमी 2 लेन, डिंडोरी से जबलपुर 155 किमी 2 लेन, जबलपुर बायपास ग्रीनफील्ड 18 किमी 4 लेन, जबलपुर से औबेदुल्लागंज 269 किमी 4 लेन, औबेदुल्लागंज से बुधनी 32 किमी 4 लेन, बुदनी-रेहटी-नसरूल्लागंज 53 किमी 2 लेन, नसरूल्लागंज से संदलपुर 35 किमी प्रस्तावित 4 लेन, संदलपुर से करनावद 60 किमी 4 लेन, करनावद से इंदौर 33 किमी 4 लेन और इंदौर-धार-झाबुआ (म.प्र./गुजरात सीमा) 175 किमी 4 लेन रखने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है.

नर्मदा प्रगति पथ के प्रमुख क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में शहडोल से सागर टोला (अमरकंटक से 27 कि.मी. पहले) 67 किमी 2 लेन, रीवा से जबलपुर 212 किमी 4 लेन, भोपाल से औबेदुल्लागंज 30 किमी 4 लेन, हरदा से संदलपुर 29 किमी 4 लेन, होशंगाबाद से बुदनी 6 किमी 4 लेन, खंण्डवा से इंदौर 125 किमी 4 लेन, खरगोन से खलघाट (इंदौर) 52 किमी 2 लेन, बड़वानी से ठीकरी (इंदौर) 53 किमी 2 लेन, देवास से इंदौर 25 किमी 6 लेन एवं राज्य मार्ग के रूप में हरसूद से हरदा 45 किमी 4 लेन, रतलाम से लेबड (इंदौर) 90 किमी 4 लेन और उज्जैन से इंदौर 45 किमी 4 लेन को जोड़ने के प्रस्ताव का सैद्धांतिक अनुमोदन किया गया.

Gujarat COVID 19: गुजरात में कोरोना के नए मामलों में गिरावट, 3 महीने बाद अहमदाबाद शहर को मिली ये राहत

AAP ने ली SFJ से मदद? CM चरणजीत सिंह चन्नी की शिकायत पर अमित शाह जांच कराने के लिए राज़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget