एक्सप्लोरर

AAP ने ली SFJ से मदद? CM चरणजीत सिंह चन्नी की शिकायत पर अमित शाह जांच कराने के लिए राज़ी

Punjab News: पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी ने गृहमंत्री को पत्र लिखा था. इस पत्र में उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रतिबंधित संगठन सिख फ़ॉर जस्टिस से चुनाव में सहयोग लेने के मामले की जांच की मांग की थी.

Punjab News: गृह मंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी के प्रतिबंधित संगठन सिख फोर जस्टिस से चुनाव में सहयोग लेने के मामले की जांच की गुज़ारिश को स्वीकार कर लिया है. गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को लिखा है, जिसमें कहा है गया है कि मामले की पूरी जांच कराएंगे. पत्र में अमित शाह ने लिखा है कि गृह मंत्रालय आम आदमी पार्टी के प्रतिबंधित संगठन सिख फ़ॉर जस्टिस से चुनाव में सहयोग लेने के मामले की गहराई से जांच करेगा.

गौरतलब है कि पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने गृहमंत्री को पत्र लिखा था. इस पत्र में उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रतिबंधित संगठन सिख फ़ॉर जस्टिस से चुनाव में सहयोग लेने के मामले की जांच की मांग की थी. अपने पत्र में सीएम चन्नी ने प्रतिबंधित संगठन सिख फ़ॉर जस्टिस के पत्र को भी संलग्न किया था, जिसमें इस प्रतिबंधित संगठन ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की बात कही थी. इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए चन्नी ने मामले को देश की अखंडता और एकता के लिए ख़तरा बताया था.

अब गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम चन्नी की इस गुज़ारिश को स्वीकार कर लिया और पत्र के ज़रिए सूचित करते हुए लिखा है, “आपके पत्र के मुताबिक़ एक राजनीतिक दल का देश विरोधी, अलगाववादी, प्रतिबंधित संगठन से संपर्क रखना और चुनावों में सहयोग लेना, देश  की एकता और अखंडता के लिए अत्यंत गंभीर ख़तरा है. ऐसे राजनीतिक दलों का एजेंडा देश के दुश्मनों से अलग नहीं हो सकता है."

पत्र में आगे गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा है कि ऐसे लोग सत्ता पाने के लिए पंजाब और देश को तोड़ने की सीमा तक जा सकते हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा है कि मैं आपको आश्वस्त करना चाहूंगा कि देश की एकता और अखंडता से खिलवाड़ करने की इजाज़त किसी को नहीं दी जाएगी. इस मामले को भारत सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है और मैं ख़ुद इसकी गहराई से दिखवाऊंगा.” 

अब गृह मंत्री के इस पत्र के बाद साफ हो गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.

Punjab Election 2022: Arvind Kejriwal ने कहा मैं 'स्वीट आतंकी', जो लोगों के लिए काम कर रहा

Jammu-Kashmir को लेकर अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक - आर्मी चीफ, उपराज्यपाल और NSA रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget