एक्सप्लोरर

MP News: रंग लाया साधु संतों का आंदोलन, 13 फैक्ट्री हुई बंद, शिप्रा नदी को मिलेगी प्रदूषण से राहत

साधु संतों का शिप्रा शुद्धिकरण को लेकर चलाया गया आंदोलन कारगर साबित हो रहा है. शिवराज सरकार शिप्रा शुद्धिकरण को लेकर गंभीर दिखाई दे रही है.

Ujjain News: आखिरकार साधु संतों का शिप्रा शुद्धिकरण को लेकर चलाया गया आंदोलन कारगर साबित हो रहा है. शिवराज सरकार शिप्रा शुद्धिकरण को लेकर गंभीर दिखाई दे रही है. जल संसाधन मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री ने 3 योजनाओं पर काम करने के निर्देश जारी कर दिए हैं. इसके बाद इंदौर की 13 फैक्ट्रियों से निकलने वाले दूषित जल को भी शिप्रा नदी में मिलने से रोक दिया गया है. 

जल संसाधन मंत्री ने साधु-संतों से की मुलाकात
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने साधु-सन्तों से मुलाकात की. उन्हें आश्वस्त किया कि खान नदी का जो गन्दा पानी शिप्रा नदी में जाकर मिल रहा है. उसके लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गंभीर हैं. श्री सिलावट ने बताया कि इन्दौर में 13 ऐसी फैक्टरियों को बन्द किया गया है, जिनका गन्दा पानी खान नदी में जाता था. उन फैक्टरी मालिकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी. उज्जैन, देवास एवं इन्दौर के लिये विशेष कार्य योजना बनाई जायेगी. इस दिशा में तीव्र गति से कार्य किया जायेगा. श्री सिलावट ने कहा कि खान नदी के गन्दे पानी को शिप्रा में मिलने से रोकने के लिये स्थाई हल निकाला जायेगा. उन्होंने कहा कि सभी साधु-सन्त जो भी समस्या है उससे डॉ.मोहन यादव को अवगत करायें.

आचमन योग्य रहे शिप्रा नदी का पानी
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने साधु-सन्तों को अवगत कराया कि आज मंत्री श्री सिलावट, सांसद अनिल फिरोजिया एवं कलेक्टर के साथ उन्होंने खान नदी के गन्दे पानी का अवलोकन किया है. उन्होंने कहा कि पूरा प्रयास किया जायेगा कि शिप्रा नदी का पानी नहाने एवं आचमन के योग्य रहे. सर्वसंत समाज के महन्त रामेश्वरदास ने कहा कि संत समाज का मुख्य उद्देश्य है कि शिप्रा का पानी स्वच्छ रहे और आचमन के योग्य रहे. शिप्रा नदी का धार्मिक महत्व है. बारह वर्ष में एक बार यहां सिंहस्थ का मेला लगता है. उन्होंने वाटर ट्रिटमेंट का पानी भी शिप्रा में न मिलाने का अनुरोध किया. अन्य संत समाजजनों ने मंत्रीगण से अनुरोध किया कि शनि मन्दिर से लेकर कालियादेह तक 13 किलो मीटर तक लम्बी नदी का तकनीकी अध्ययन करें और शिप्रा शुद्धिकरण का स्थाई हल करे.

100 करोड़ की योजना की होगी जांच
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि सिंहस्थ महापर्व के बाद खान नदी का जल डायवर्शन करने के लिए 100 करोड़ की योजना बनाई गई थी. इसके तहत पाइप लाइन भी डाली गई है लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है, इसलिए 100 करोड़ की डायवर्सन वाली योजना की जांच होगी.

यह भी पढ़ें:

MP News: अगर नए साल पर आप भी कहीं नहीं जा पाए तो सीहोर के इन खूबसूरत जगहों का करें रुख

Chhattisgarh News: पूरे गांव को घोषित किया जाएगा कन्टेनमेंट जोन, कोरोना की नई गाइडलाइन जारी

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget