एक्सप्लोरर

भोपाल में आज कब शुरू होगी मॉक ड्रिल, कब बंद करने हैं लाइट, कितनी देर बजेगा सायरन? पढ़ें डिटेल

Mock Drill in Bhopal: भोपाल में सर्च ऑपरेशन, रेस्क्यू ऑपरेशन और फायर मॉक ड्रिल किए जाएंगे. शाम साढ़े सात बजे ब्लैकआउट मॉक ड्रिल होगी.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज (7 मई) शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक मॉक ड्रिल होगा. पुलिस कंट्रोल रूम में हॉट लाइन सर्विसेज को ऐक्टिव किया जाएगा, जहां एयर रेड की सूचना मिल सकती है. BHEL एरिया में सर्च ऑपरेशन और रेस्क्यू ऑपरेशन का मॉक ड्रिल होगा. DB मॉल में फायर का मॉक ड्रिल होगा.

कब बंद करने हैं लाइट?

इसके साथ ही न्यू मार्केट में भी मॉक ड्रिल किया जाएगा और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का अभ्यास किया जाएगा. 7:30 बजे से ब्लैकआउट मॉक ड्रिल होगी जिसमें सायरन बजेगा. हाई पिच और लो पिच सायरन बजेगा जिसमें लोगों को लाइट और पर्दे बंद करने हैं. 10-15 मिनट में हाई पिच में सायरन बजेगा. इसे माना जाएगा की खतरा टल गया है.

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने देशभर में मॉक ड्रिल कराने का सख्त आदेश दिया था. इसका उद्देश्य किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना है.

एयर स्ट्राइक के बाद मॉक ड्रिल

ये मॉक ड्रिल ऐसे समय में होने जा रहा है जब बुधवार तड़के सेना ने पाकिस्तान और पीओके के भीतर मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. सेना ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी कैंपों पर एयर स्ट्राइक कर उसे पूरी तरह से बर्बाद कर दिया. सेना की इस कार्रवाई में कई आतंकियों के भी मारे जाने की खबर है. 

22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया था. दो हफ्ते बीत जाने के बाद भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक कर आतंकियों की कमर तोड़ दी है. बैसरन घाटी में आतंकियों ने लोगों का धर्म पूछा और फिर गोली मार दी थी. कुल 26 लोगों की इस आतंकी हमले में जान चली गई थी.

आतंकी हमले के बाद से ही लोगों में गुस्सा और रोष था. पीड़ित परिवारों से लेकर आम नागरिक तक सरकार से मांग कर रहे थे कि वो आतंकियों को उन्हीं की भाषा में सबक सिखाए.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!
दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'
दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
Embed widget