एक्सप्लोरर

MBA Student Murder: आरोपी बीजेपी नेता के घर बुलडोजर चलाने की तैयारी, नगर निगम ने जारी किया नोटिस

MP Crime: बुधवार को युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोपी प्रियांश के घर बुलडोजर लेकर प्रदर्शन किया था.कांग्रेस ने चेतावनी दी थी कि आरोपी के घर सरकार का बुलडोजर नहीं चला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

MP Crime News: मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में एमबीए स्टूडेंट वेदिका ठाकुर हत्याकांड मामला में आरोपी भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा के घर पर जल्द बुलडोजर चल सकता है.जबलपुर नगर निगम ने आरोपी के परिवार को अवैध निर्माण का नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है.नोटिस में नए निर्माण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश भी दिया गया है. 

यहां बताते चले कि बुधवार 28 जून को युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जबलपुर में आरोपी प्रियांश विश्वकर्मा के घर बुलडोजर लेकर प्रदर्शन किया था.कांग्रेस ने चेतावनी दी थी कि आरोपी के घर सरकार का बुलडोजर नहीं चला तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा. 

नेता के खिलाफ ठोस कार्रवाई न करने का आरोप

वहीं, प्रदेश कांग्रेस की ओर से इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया, "बीजेपी नेता ने एक बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी, शिवराज इवेंटबाजी में लगे रहे." कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता के के मिश्रा का कहना है कि आरोपी बीजेपी नेता प्रियांश विश्वकर्मा के खिलाफ प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. इतना ही नहीं आरोपी प्रियांश के बचाने के लिए मामूली धारा में केस दर्ज किया गया था. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अभी तक हत्यारे बीजेपी नेता के घर शिवराज मामा का बुलडोजर क्यों नहीं पहुंचा? 

वेदिका हत्याकांड में कांग्रेस की चेतावनी का असर दिखने लगा है.बुधवार को ही नगर निगम ने आरोपी प्रियांश के पिता लीलाधर को नोटिस थमाते हुए दो दिन में मकान के कागजात जमा करने को कहा है.नगर पालिका अधिनियम 1956 की धारा 307 (दो) के तहत जारी नोटिस में कहा गया है कि आपके द्वारा भवन निर्माण किया का रहा है.इस संबंध में भवन-भूमि संबंधी दस्तावेज एवं स्वीकृत मानचित्र की प्रति प्रस्तुत करें.निर्माण कार्य तत्काल बन्द करें.

शिवराज सरकार की बदनामी का कारण

माना जा रहा है कि देविका हत्याकांड शिवराज सरकार के लिए बदनामी का कारण बनता जा रहा है. शासन से इस मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश मिले हैं. इसी वजह से अगले कुछ दिनों में आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू की जा रही है.

यह भी पढ़ें: MP: युवाओं में नशे की लत को लेकर सामने आया चौंकाने वाला सर्वे, इंदौर कलेक्टर ने शुरू की विशेष मुहिम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget