एक्सप्लोरर

'कांग्रेस का काम सिर्फ झूठ और...', महाकाल के प्रसाद को झूठा करने के आरोप पर बोले BJP नेता वीडी शर्मा

Mahakal Temple Prasad: महाकाल मंदिर के प्रसाद को जूठा करने के कांग्रेस के आरोप पर प्रदेश BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने नेता संजय अग्रवाल का बचाव किया. उन्होंने कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया.

Mahakal Temple Prasad News: मध्य प्रदेश में महाकालेश्वर मंदिर के प्रसाद को जूठा करने के कांग्रेस के आरोपों के बाद सियासी विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी के नेता इस पर सफाई देते नजर आ रहे हैं. मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप मढ़ा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ की राजनीति करना जानती है.

भोपाल में मीडिया से बातचीत में मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, "महाकाल के प्रसाद को कोई जूठा कर दे यह किसी हिम्मत नहीं है, कांग्रेस के लोगों को केवल झूठ बोलना है. जनता कांग्रेस से पूछ रही है कि आपके विधायक क्या कर रहे हैं? एक बेटी कांग्रेस की बहन आज तक न्याय मांग रही है. कांग्रेस का काम सिर्फ झूठ और नकारात्मकता की राजनीति करना है."

दरअसल, मोहन यादव सरकार में मंत्री और उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल शनिवार (28 सितंबर) को उज्जैन गए थे. इसी दौरान बीजेपी नेता पर आरोप है कि उन्होंने महाकाल मंदिर में प्रसाद बनाने के लिए रखे दाल को चख लिया. इसे लेकर कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया. इसके साथ कांग्रेस ने बीजेपी नेता से माफी मांगने की मांग की. 

संजय अग्रवाल पर प्रसाद जूठा करने का आरोप

जानकारी के मुताबिक बीजेपी के जिला महामंत्री संजय अग्रवाल ने प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में प्रसाद निर्माण यूनिट में इस्तेमाल की जाने वाली दाल को चखा. आरोप है कि उन्होंने दाल की पिसाई के पहले ढेर में से कुछ दाने उठाए और फिर उसे चखकर देखा और फिर कुछ दाने को दाल के ढेर में ही डाल दिया.

बीजेपी नेता संजय अग्रवाल ने दी सफाई

हालांकि कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी नेता संजय अग्रवाल ने सफाई देते हुए कहा कि वो दाल के व्यापारी हैं और गुणवत्ता चखने के लिए उसे मुंह में लिया था, जूठी दाल को फिर वापस ढेर में नहीं डाली. उन्होंने कहा, ''अगर मुझसे कोई गलती हुई है तो माफी मांगता हूं.'' उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस नेताओं से आग्रह है कि वो राजनीति को मंदिर से दूर रखें.

ये भी पढ़ें:

PM मोदी की 'मन की बात' में डिंडोरी और छतरपुर की महिलाओं का जिक्र, इस काम के लिए मिली प्रधानमंत्री से तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा
दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा
वोट चोरी और चंदा चोरी के बाद अब 'अंगूठा' चोरी के आरोप, कांग्रेस का दावा- मृतकों के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा
वोट चोरी और चंदा चोरी के बाद अब 'अंगूठा' चोरी के आरोप, कांग्रेस का दावा- मृतकों के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार

वीडियोज

Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget