एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: 'चुनी हुई सरकारें गिराने के लिए बड़े डाके डालती है BJP', मल्लिकार्जुन खरगे का निशाना

MP Elections 2023 News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश के सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया और बीजेपी पर सरकार गिराने के आरोप लगाए.

MP News:  मध्य प्रदेश में कमलनाथ (Kamal Nath) की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार समेत अलग-अलग राज्यों की सरकारों को नाजायज तरीके से गिराने का आरोप भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने मंगलवार को कहा कि दूसरे लोग छोटी-मोटी चोरी करते हैं, लेकिन बीजेपी राज्यों की चुनी हुई सरकारें गिराने के लिए बड़े डाके डालती है.

खरगे ने सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के इंदरगढ़ कस्बे में कांग्रेस की चुनावी सभा में कहा, ‘‘वर्ष 2018 में आपने (मतदाताओं ने) मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई. इन्होंने (बीजेपी) कांग्रेस के विधायकों को लालच देकर एक स्थान पर ले जाने के बाद उन्हें रिश्वत दी और यह सरकार गिरा दी.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने इस तरह केवल मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड में भी चोरी की सरकार बनाई. खरगे ने कहा, ‘‘बाकी लोग छोटी-मोटी चोरी करते हैं, पर बीजेपी के लोग सरकारें बदलने के लिए बड़े-बड़े डाके डालते हैं.’’

पैर धोने से कुछ नहीं होगा, गरीबी हटाइए- खरगे
कांग्रेस नेता ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक शख्स द्वारा एक आदिवासी व्यक्ति पर पेशाब करने की घटना को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘‘बाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिखावे के लिए इस व्यक्ति के पैर धोए, लेकिन पैर धोने से कुछ नहीं होगा. इस व्यक्ति की गरीबी हटाइए, उसके पेट को खाना, तन को कपड़ा और उसे रहने को मकान दीजिए.’’ खरगे ने दावा किया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जातिगत जनगणना की मांग का विरोध कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार आने पर हम जातिगत जनगणना जरूर कराएंगे जिसका समाज के सभी तबकों को लाभ होगा. चंद लोग जनता को भड़का रहे हैं कि इस तरह की गिनती का फायदा केवल कुछ ही वर्गों को होगा.’’

चुनिंदा लोगों को बांट रहे नियुक्ति पत्र- खरगे
वहीं, खरगे ने देश में कथित रूप से 30 लाख सरकारी पद खाली रहने पर मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि इन ओहदों पर केवल 10,000 से 20,000 लोगों की भर्तियां की जा रही हैं और दिखावे के लिए बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित करके चुनिंदा युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-  MP Election 2023: छतरपुर में कांग्रेस पर भड़के सीएम योगी, कहा- ' इन्हें यूपी की जनता ने बहुत नजदीक से समझा इसलिए मात्र 2...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget