एक्सप्लोरर

MP Today Weather: मध्य प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप! 18 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, बर्फीली हवाओं से ठिठुरे लोग

MP Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार आगामी 25 दिसंबर के बाद से सर्दी में और अधिक इजाफा होगा. मध्य प्रदेश के 12 जिलों में सर्दी का असर ज्यादा देखा गया, यहां रात के साथ दिन भी ठंडे है.

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. साथ ही बर्फीली हवाओं ने और कहर मचा रखा है. प्रदेश में रात में 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जबकि दिन में हवाओं की रफ्तार 16 किलोमीटर प्रति घंटे की है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है.

बता दें दिन ब दिन सर्दी का असर अब और बढ़ता जा रहा है. रात के साथ अब दिन में भी सर्दी का असर जोरों पर है. बुधवार को प्रदेश में मलाजखंड और ग्वालियर सबसे ठंडे रहे. मलाजखंड में जहां अधिकतम 21 डिग्री तो ग्वालियर में 21.6 डिग्री दर्ज किया गया. जबलपुर में तापमान 2.9 डिग्री की गिरावट के साथ 22.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. 

पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग के अनुसार 22 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर रहेगा, जिससे कई जिलों में बादल रहेंगे, जिससे सर्दी में भी इजाफा होगा. मौसम विभाग के अनुसार आगामी 25 दिसंबर के बाद से सर्दी में और अधिक इजाफा होगा. मध्य प्रदेश के 12 जिलों में सर्दी का असर ज्यादा देखा गया, यहां रात के साथ दिन भी ठंडे रहे. इन 12 शहरों में हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, उज्जैन, दतिया, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट जिले शामिल रहे. यहां सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन ज्यादा रही. 

10 डिग्री से नीचे जा रहा पारा
मध्य प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. इन शहरों में खजुराहो 9.0 डिग्री, मलाजखंड 7.3, सीधी 9.6, रीवा 6.5, पचमढ़ी 6.0, खरगोन 8.8, सतना 8.2, रायसेन 7.8, शाजापुर 8.4, सागर 8.7, उमरिया 7.3, धार 9.7, दमोह 9.0, नौगांव 7.0, खंडवा 9.0, बैतूल 7.2, गुना 7.5 और गंडला में न्यूनतम पारा 7.2 डिग्री दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें:

MP News: एमपी विधानसभा में छाया रहा नेहरू की तस्वीर हटाने का मुद्दा, गहमागहमी के बीच कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget