एक्सप्लोरर

एमपी के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, अगले 3 दिन तक कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD का अपडेट

MP Weather Update: एमपी में इस सीजन में 1 जून से लेकर 20 सितंबर तक प्रदेश में कुल 1062.4 मिमी. बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश (917.9 मिमी.) की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है.

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में अब बारिश का सिलसिला कई जगह थम गया है. वहीं, धूप निकलने से अब दिन का तापमान भी बढ़ने लगा है. भोपाल में बीते 24 घंटे का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और खजुराहो का 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, अलग-अलग क्षेत्रों में बनी तीन मौसम प्रणालियों के कारण कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं कुछ शहरों में छिटपुट बूंदाबांदी हो रही है.

मौसम विभाग ने आज (21 सितंबर) को नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, भोपाल जिलों में बारिश के साथ आंधी और बिजली का अलर्ट जारी किया है. वहीं दो दिन बाद यानी 23 सितंबर से एक बार फिर से स्ट्रांग सिस्टम बन रहा है, जिससे पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी.

पिछले 24 घंटों में यहां हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी भोपाल सहित कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई. इनमें सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक छिंदवाड़ा में छह और मंडला में तीन मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई. वहीं जावरा में 62 मिमी, मल्हारगढ़ में 40 मिमी, सेंधवा में 26, मंदसौर 23, इटारसी 5.8 बैतूल 1.6 मिमी बारिश दर्ज हुई.

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौजूदा समय में राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है. वहीं पंजाब और उससे लगे पाकिस्तान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है. जबकि बंगाल की खाड़ी में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है. उधर, मानसून द्रोणिका जैसलमेर, गुना, जमशेदपुर, दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है.

फिलहाल, मानसून द्रोणिका अभी एमपी से होकर गुजर रहा है. अलग-अलग स्थानों पर भी तीन मौसम प्रणालियां बनी हुई हैं. इस वजह से जबलपुर, इंदौर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में इस सीजन में 1 जून से लेकर 20 सितंबर की सुबह साढ़े आठ बजे तक मध्य प्रदेश में कुल 1062.4 मिमी. बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश (917.9 मिमी.) की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है.

ये भी पढ़ें: Ujjain: पत्थर शिल्प में मोहन यादव सरकार फूंकेगी जान, राष्ट्रपति के सामने सफाई मित्रों को मिली ये सौगात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget