एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: पांच घंटे में ही ठंडा पड़ गया उमा भारती का गुस्सा, शराब नीति को लेकर अब गंभीरता नजर नहीं आ रही

शराब दुकानदारों में उमा भारती का खौफ स्पष्ट रूप से नजर आने लगा है. बीते दिनों ही पिपरिया दौरे के दौरान पूर्व सीएम उमा भारती के काफिले को देख शराब दुकानदार ने अपनी दुकान की शटर गिरा दी थी.

Bhopal News: शराब बंदी अभियान को लेकर बीते डेढ़-दो साल से प्रदेश सरकार की परेशानी बनी मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Former Chief Minister Uma Bharti) के अभियान में गंभीरता नहीं आ रही है. शराब नीति (Liquor policy) पर बयान देने के बाद वह अपनी ही बातों से पलटती नजर आ रही है. यही हाल एक दिन पहले शनिवार को देखने को मिला.
 
शनिवार देर शाम साढ़े सात बजे ट्वीट कर बताया कि वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) से मुलाकात करने उनके निवास जा रहीं हैं. मुलाकात के बाद बताएंगी की शराब नीति को लेकर क्या बातचीत हुई. हालांकि डेढ़ घंटे बाद उनके दूसरे ट्वीट ने पूरे मामले की हवा ही निकाल दी. उन्होंने दूसरे ट्वीट में बताया कि पांच दिन बाद फिर से मुलाकात के बाद चर्चा सार्वजनिक करेंगी.
 
डेढ़ घंटे में ही ठंडा हो गया ग़ुस्सा 
बता दें कि उमा के ट्वीट से पूरे प्रदेश भर के नेताओं में उत्सुकता थी कि ज़रूरत उमा व शिवराज की मुलाकात में कुछ खास निकलेगा, लेकिन उमा भारती का गुस्सा महज डेढ़ घंटे में ही ठंडा हो गया. जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने नई शराब नीति को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा करने उनके निवास जाने की जानकारी ट्वीटर हैंडल के माध्यम से ठीक साढ़े सात बजे सार्वजनिक रूप से दी. जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं मुख्यमंत्री से मिलने जा रही हूं, नई शराब नीति को लेकर उनसे चर्चा करुंगी.
 
उम्मीद है कि सब कुछ अच्छा होगा और सीएम हाउस (CM House) से निकलने के बाद वह चर्चा की जानकारी देंगी. इस ट्वीट के लगभग डेढ़ घंटे के अंतराल के बाद उन्होंने दूसरा ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि पांच दिन बाद वह फिर से मुख्यमंत्री चौहान से मुलाकात कर नई शराब नीति पर चर्चा करेंगी, तब चर्चा में क्या हुआ इसका खुलासा करेंगी.

शराब दुकानदारों में खौफ
बता दें कि मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती के शराब बंदी अभियान में अब भले ही गंभीरता नजर नहीं आ रही हो, लेकिन शराब दुकानदारों में उमा भारती का खौफ स्पष्ट रूप से नजर आने लगा है. बीते दिनों ही पिपरिया दौरे के दौरान पूर्व सीएम उमा भारती के काफिले को देख शराब दुकानदार ने अपनी दुकान की शटर गिरा दी थी.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget