एक्सप्लोरर

Ujjain News: उज्जैन में बिजली के स्मार्ट मीटर से भी ज्यादा स्मार्ट निकले चोर, जानें कैसे करते थे चोरी

Ujjain: उज्जैन में बिजली चोर स्मार्ट मीटर से भी ज्यादा स्मार्ट निकल हो गए हैं. बिजली चोरी के उज्जैन में बिजली विभाग की ओर से आधा दर्जन से ज्यादा प्रकरण बनाए गए हैं.

MP News: बिजली चोर स्मार्ट मीटर से भी ज्यादा स्मार्ट निकल गए. बिजली चोरी से बचने के लिए लगाए गए मीटर में भी कारस्तानी के मामले सामने आए है. उज्जैन में बिजली विभाग की ओर से आधा दर्जन से ज्यादा प्रकरण बनाए गए हैं. अब अधिकारी भी ऐसी चोरी कंट्रोल करने के मामले में मंथन कर रहे हैं.

कंपनी को संदेह
स्मार्ट मीटर के सेंट्रल कंट्रोल सेंटर को उज्जैन के कुछ इलाकों में बिजली चोरी के संकेत मिल रहे थे. बिजली कंपनी इंदौर से वरिष्ठ अधिकारियों की टीम उज्जैन जांच के लिए पहुंची. यहां आठ स्थानों पर बिजली चोरी मिली. इनसे बिजली कंपनी अब चार लाख से ज्यादा की वसूली करेगी.

कैसे होगा मिलान
बिजली कंपनी अब घरों के मीटरों में दर्ज खप्त के अलावा ट्रांसफार्मर और ग्रिडों से वितरित होने वाली बिजली का मिलान भी कर रही है. स्मार्ट मीटर के माध्यम से भी असामान्य स्थिति के संकेत दिए जाते हैं. उज्जैन के बिलौटीपुरा, खटीक बाड़ा, गेबी हनुमान गली, चंद्रशेखर आजाद मार्ग में बिजली चोरी व अन्य गड़बड़ियों के संकेत मिले. इसके बाद इंदौर से अधीक्षण यंत्री डीएस चौहान, अंकुर गुप्ता और अंशिका खरे गुरुवार को आए.

होगी कार्रवाई
इन अधिकारियों ने उज्जैन के पांच इंजीनियरों के साथ जांच प्रारंभ की. इस दौरान आठ उपभोक्ता के यहां मीटर से छेड़छाड़ और बायपास कर बिजली चोरी की जा रही थी. सभी जगह बिजली चोरी, शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के प्रकरण बनाए गए है. इनसे अब बिजली कंपनी चार लाख रूपए से ज्यादा की वसूली करेगी. जहां मीटर खराब किए गए हैं. वहां मीटर की लागत भी वसूली जाएगी. उज्जैन अधीक्षण यंत्री आशीष आचार्य ने बताया कि दोषी उपभोक्ताओं के विरुद्ध पुलिस एवं न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से बिजली चोरी न करने एवं बकाया राशि तत्काल जमा करने की अपील की है.

स्मार्ट मीटर का विरोध
उज्जैन में स्मार्ट मीटर को लेकर कई बार विरोध भी दर्ज हो चुका है. कुछ उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली कंपनी की ओर से मुकदमे भी दर्ज कराए गए हैं. इसके बावजूद लोग लगातार विरोध कर रहे हैं. लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं. जिन उपभोक्ताओं के प्रकरण बनाए गए हैं. उन्होंने भी बिजली कंपनी पर आरोप लगाए है. उनका कहना है कि बिजली कंपनी बेवजह उन्हें परेशान कर रही हैं.

ये भी पढ़ें-

Indore News: अपनी मांगों को लेकर आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने सीएमएचओ कार्यालय पर की नारेबाजी, सरकार को दी ये चेतावनी

Indore News: ट्रैफिक रोक पुलिस पर हुए पथराव से पूरे शहर में तनाव का माहौल, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: दतिया में अब तक 50% से ज्यादा मतदान, बांकीपुर में मतदान बहुत धीमा, 1 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग
LIVE: दतिया में अब तक 50% से ज्यादा मतदान, बांकीपुर में मतदान बहुत धीमा, 1 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget