एक्सप्लोरर

Ujjain: उज्जैन में कलेक्टर का आदेश बेअसर, कोरोना गाइडलाइन की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन मौन

Ujjain News: उज्जैन में कलेक्टर के आदेश के बाद भी रोको-टोको अभियान बेअसर है. लोग कोरोना गाइडलाइन को पूरी तरह से नजर अंदाज कर रहे हैं.

Corona Guideline: उज्जैन में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों के बीच रोको टोको का अभियान का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है. शहर में बिना मास्क के लोग धड़ल्ले से घूम रहे हैं. दूसरी तरफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रतिबंधों को लेकर दावे किए जा रहे हैं. जबकि लोग खूलेआम कोरोना गाइडलाइन को नजरअंदाज करते हुए आम तौर पर सड़क पर ही दिखाई दे रहे हैं. वहीं पुलिस भी लोगों के खिलाफ सख्ती से पेश नहीं आ रही है. 

कलेक्टर ने दिया था आदेश 
उज्जैन में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 30 के बाहर हो गई है. अब प्रतिदिन 8 से 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं. उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने पिछले दिनों क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक लेकर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. इसी कड़ी में यह भी कहा गया था कि जो लोग मास्क नहीं पहनेंगे, उनके खिलाफ अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी. इसके अतिरिक्त आवश्यकता पड़ने पर धारा 188 के तहत मुकदमे भी दर्ज होंगे.

कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
उज्जैन के महाकाल थाना पुलिस ने धारा 188 के तहत एक प्रकरण भी दर्ज किया है. मगर यह कार्रवाई ऊंट के मुंह में जीरे के समान है. उज्जैन में अर्थदंड के रूप में दस हजार रुपए के आसपास राशि भी वसूल की गई है. लेकिन यह भी पर्याप्त दिखाई नहीं दे रही है. उज्जैन शहर ही नहीं बल्कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इस मामले में कड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है.

रतलाम कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि सोमवार को उज्जैन शहर के 13 थाना क्षेत्रों में गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई है. दूसरी तरफ मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में भीड़ देखी गई. मगर किसी प्रकार से रोको-टोको अभियान का असर देखने को नहीं मिला. उज्जैन जिले से लगे रतलाम में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक दिन में डेढ़ हजार लोगों पर चालान काट कर कार्रवाई की है. ऐसी स्थिति में रतलाम में लोग मास्क का पूरी तरह उपयोग कर रहे हैं. इसी प्रकार की कार्रवाई उज्जैन शहर में खास तौर पर होने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें-

UP News: बेसिक शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, क्या हैं मांगें?

UP Election 2022: यूपी चुनाव में फिर से ताजा हुआ जिन्ना का 'जिन्न', यूपी सरकार के मंत्री ने अब कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget