एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh के शहडोल में हाथियों के का आतंक, 3 दिनों में 5 को लोगों कुचला

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में बीते 3 दिनों में हाथियों के हमले में 5 लोगों की मौत हुई है. 12 गांवों के 350 लोगों को पंचायत और स्कूल भवनों में शिफ्ट कर दिया गया है.

Madhya Pradesh Shahdol Terror of Elephants: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल (Shahdol) जिले में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है. यहां 3 दिन में 5 लोगों को हाथियों ने कुचलकर मार डाला है. वन विभाग (Forest Department) का कहना है कि गांव के लोग मना करने के बावजूद महुआ बीनने जंगल में जा रहे हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने भी हाथियों के हमले में जान गंवाने वालों को परिजनों के प्रति दुख जताया है.

मुख्यमंत्री ने जताया दुख
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि, ''शहडोल जिले में विगत 3 दिनों में हाथियों के हमले में हुए 5 नागरिकों के दुःखद निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है.'' सीएम चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है. उन्होंने कहा कि, ''मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है. मध्य प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों की हरसंभव सहायता करेगी.''

हाथियों के पीछे लगी है फॉरेस्ट विभाग की टीम
तहसीलदार दीपक पटेल ने मीडिया को बताया कि फॉरेस्ट विभाग की टीम पटाखों, ट्रेंकुलाइज गन और अन्य उपकरणों के साथ सात दिन से जंगल में हाथियों के पीछे लगी है. वन विभाग को उम्मीद है कि जल्द ही हाथियों का झुंड बांधवगढ़ पार्क में प्रवेश कर जाएगा. आसपास के 3 जिलों के डीएफओ के साथ पूरा वन अमला, राजस्व और पुलिस विभाग की टीम सात दिन से हाथियों के मूवमेंट को ट्रैक कर रही है. ये टीम हाथियों से 100 से 200 मीटर की दूरी पर पटाखा, ट्रेंकुलाइज गन, लाठी और मशाल लेकर चल रहे हैं ताकि गांव वालों को सचेत कर सकें.व न विभाग को उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक हथियों का झुंड बांधवगढ़ के जंगलों में घुस जाएगा.

हर साल होता है मेवमेंट
फिलहाल, प्रशासन ने एहतियातन हाथियों के रास्ते में आने वाले 12 गांवों के 350 लोगों को पंचायत और स्कूल भवनों में शिफ्ट कर दिया है. यहां के युवा भी मदद कर रहे हैं और रात में हाथियों के मूवमेंट पर थाली बजाकर सूचना देते हैं. फॉरेस्ट अमला कह रहा है कि कुछ दिनों में ये सोननदी पार करके बांधवगढ़ की तरफ पनपथा रेंज पहुंच जाएंगे. तीन-चार माह वहां रहेंगे और फिर लौटकर संजयगांधी नेशनल पार्क की तरफ बढ़ेंगे. हर साल इनका ऐसा ही मूवमेंट रहता है.

लोगों को जंगल जाने से रोका
शुक्रवार को भी हाथियों का झुंड बांसा होते हुए मोहनी ग्राम पंचायत पहुंचा है. रात में हाथी मोहनी के एक छोटे बांध में नहाते रहे. महुआ बीनने वाले गांव के लोगों को फिलहाल जंगलों में जाने से रोक दिया गया है. कलेक्टर वंदना वैद्य खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रही हैं.

तीन ओर से हाथियों का मूवमेंट बढ़ा
बांधवगढ़, अनूपपुर के साथ शहडोल में जनकपुर के रास्ते से हाथियों ने प्रवेश किया है. हाथियों का मूवमेंट के साथ लगातार उत्पात भी बढ़ रहा है. 70 से ज्यादा हाथियों का मूवमेंट है. पिछले कुछ सालों में अब तक 17 लोगों की मौत हाथियों के हमले में हो चुकी है. हाथियों का ये झुंड बनास नदी पार कर वन परिक्षेत्र अमझोर के बीट चितरांव के जंगल में पहुंच गया है .इस दौरान हाथियों ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है. मध्य प्रदेश के उमरिया और अनूपपुर में सबसे ज्यादा जंगली हाथियों का मूवमेंट है. सरकारी रिकार्ड के अनुसार पिछले 3 साल में उमरिया में 192 किसानों की फसल नुकसान हुई है. अधिकारियों के अनुसार 192 किसानों को 9 लाख 41 हजार 160 रुपए का मुआवजा दिया गया है.

70 से ज्यादा जंगली हाथियों का मूवमेंट
मध्य प्रदेश में शहडोल संभाग के उमरिया बांधवगढ़ क्षेत्र और छत्तीसगढ़ से सटे अनूपपुर में सबसे ज्यादा जंगली हाथियों का मूवमेंट है. बांधवगढ़ क्षेत्र में 40 से ज्यादा जंगली हाथी झारखंड से छत्तीसगढ़ के रास्ते आए थे. अब बांधवगढ़ में बढ़कर 50 से ज्यादा हो गए हैं. इधर अनूपपुर में बिजुरी कोतमा और पेंड्रा मार्ग से लगातार हाथियों का मूवमेंट बना है. छत्तीसगढ़ के जनकपुर मार्ग से शहडोल के सीधी और ब्यौहारी क्षेत्र में हाथियों का झुंड घुस रहा है.

ये भी पढ़ें: 

Seoni News: सिवनी जिले में बड़ा हादसा, बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत और 12 झुलसे

MP News: कुपोषण से निपटने के लिए सरकार का फैसला, अब मिड डे मील में मिलेगा फोर्टिफाइड चावल, जानें- क्या होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget