एक्सप्लोरर

Sihore News : पिता को बेटे जितेंद्र की शहादत पर गर्व, देश के सीडीएस बिपिन रावत के साथ हुए शहीद

Sihore News : जितेंद्र कुमार सीडीएस विपिन रावत की सुरक्षा में तैनात थे. कुन्नूर प्लेन क्रैश में उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी. वे मध्य प्रदेश के सिहोर के रहने वाले हैं.

Sihore News : सीहोर के जवान जितेंद्र कुमार को कुन्नूर प्लेन क्रैश में अपनी जान गंवानी पड़ी. नायक जितेंद्र कुमार सीडीएस बिपिन रावत की सुरक्षा में तैनात थे. जितेंद्र कुमार मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के धामंदा गांव के रहने वाले थे, वे सीडीएस बिपिन रावत के पीएसओ थे. घटना के वक्त वो भी सीडीएस बिपिन रावत के साथ हेलीकॉप्टर में मौजूद थे. जितेंद्र की मौत की खबर लगते ही उनके गांव में मातम का माहौल फैल गया है. जितेंद्र कुमार के पिता का नाम शिवनारायण वर्मा और मां का नाम धापी बाई है. जितेंद्र  दो भाई व दो बहनें हैं.

हादसे में 13 लोगों की हुई है मौत
इसके अलावा जितेंद्र का एक साल का बेटा भी है और एक बच्ची है. सीडीएस बिपिन रावत का हेलीकाप्टर बुधवार की सुबह तमिलनाडू के पास क्रेश हो गया. हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका समेत 14 लोग थे. हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है. बिपिन रावत सेना के Mi-17 हेलीकॉप्टर में सवार थे. हेलीकाप्टर तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में क्रेश हुआ. बिपिन रावत  जिन लोगों की इस हादसे में जान गई उनमें सीहोर जिले के धांमदा गांव का जवान भी शामिल था. देर रात तक कलेक्टर चद्रमोहन ठाकुर, एसपी मयंक अवस्थी, सहित जिला प्रशासन मौके पर मौजूद थे. कलेक्टर एसपी ने जितेंद्र के पिता मां भाई को ढा़ढ़स बनाए और कहा हमें भी बहुत दूख है इस घटना से हम आपके साथ हैं.

जितेंद्र की नौकरी के बाद बदली आर्थिक स्थिति
वहीं जितेंद्र जवान का परिवार बेहद सीधा सरल है. उनकी आर्थिक स्थिति 10 साल पहले बेहद खराब थी. मिलिट्री फोर्स में जाने के बाद जितेंद्र के परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरी थी. जवान जितेंद्र के पिता शिवनारायण वर्मा का कहना है मुझे गर्व है मेरे बेटे पर जो देश की रक्षा के लिए सेना में था. बीपी सिंह रावत जी के साथ ड्यूटी करता था. हमारे घर का चिराग चला गया.

वहीं माता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. पत्नी का कहना है अभी कुछ समय पहले ही आए थे और कहा था जल्दी आऊंगा. लेकिन यह दुख भरी घटना आएगी सोचा नहीं था. दो छोटे बच्चे हैं, अब इनका क्या होगा. जैसे-जैसे आसपास के गांव के लोगों को पता चल रहा है धामंदा का जवान है, वैसे वैसे गांव में भीड़ बढ़ती जा रही है पुलिस फोर्स तैनात कर दी.

ये भी पढ़ें-

Sihore News : कुन्नूर हेलिकॉप्टर क्रैश में सीहोर के किसान का लाल भी शहीद, सीएम ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

Chopper Crash: जनरल रावत के निजी सुरक्षा अधिकारी सीहोर के नायक जितेंद्र कुमार की शहादत पर सीएम शिवराज ने शोक व्यक्त किया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget