एक्सप्लोरर

MP Corona News: बुधनी की ट्राईडेंट कंपनी में फिर से कोरोना विस्फोट, जानें- गणतंत्र दिवस के लिए कैसी है तैयारी?

Sehore Corona Update: मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 4,755 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. वहीं सीहोर में भी 52 नए संक्रमित मिले हैं. ऐसे में गणतंत्र दिवस की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं.

New Corona Cases Sehore: मध्य प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ रहा है. राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 4,755 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं. इस तरह प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हजार 394 हो गई है. मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में संक्रमण तेजी से फैल रहा है. यहां एक ही दिन में जिले के अंदर 52 संक्रमित मिले हैं. जिसके बाद पिछले 10 दिन में एक्टिव केसों की संख्या 147 हो गई है. वहीं ट्राइडेंट कंपनी में एक साथ 16 व्यक्तियों के संक्रमित पाए गए हैं. 

147 हैं एक्टिव केस
सीहोर में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने लोग से शांति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. सीएचएमओ कार्यालय के मुताबिक जिले में अब तक कोरोना से संक्रमित 10,299 हुए हैं. जिसमें से 10,022 रिकवर हो चुके हैं और 123 व्यक्तियों की मौत हुई है. जिले में एक्टिव केस की सख्या 147 है. स्वास्थ्य विभाग में कोरोना जांच के लिए अभी तक 3,37,487 सैंपल भेजे गए थे. जिसमें से 3,25,781 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. शुक्रवार को एक कोरोना पॉजिटिव रिकवर हुआ है.

ट्राइडेंट कंपनी में फिर कोरोना विस्फोट
वहीं बुधनी के ट्राइडेंट कंपनी में एक साथ 16 व्यक्तियों के संक्रमित होने से क्षेत्र में खतरा बढ़ गया है. ट्राइडेंट कंपनी में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भी बड़ी संख्या में पॉजिटिव मिले थे. जिसे लेकर कंपनी प्रबंधन की लापरवाही सामने आई थी. इस बार फिर से ट्राइडेंट कंपनी में कोरोना केस मिले हैं. इससे शहर के लोगों की चिंता बढ़ गई है.
 
गणतंत्र दिवस समारोह भी प्रभावित
राज्य सरकार ने गणतंत्र दिवस भी कोविड गाइडलाइन के अनुसार मनाए जाने के निर्देश जारी किए हैं. प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय ध्वज राज्य के समस्त शासकीय भवनों एवं ऐतिहासिक स्थानों पर फहराए जाएगें. गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समस्त शासकीय भवनों पर 26 जनवरी 2022 को एक दिन के लिए रोशनी की जाएगी. परेड का आयोजन पिछले वर्ष की भांति किया जाए. जिसमें पुलिस, होमगार्ड, विशेष सशस्त्र बल, जेल वार्डन एवं सीनियर एनसीसी छात्रों की टुकडी होगी. परेड के पश्चात झांकियां निकाली जाएगी. झांकियों का आयोजन शासकीय विभागों एवं उपक्रमों के द्वारा किया जाए. झांकियों की संख्या गतवर्ष अनुसार ही रखी जाए. राष्ट्र-गान के समय फोटोग्राफर्स की गतिविधियां बंद रखी जाएंगी. कोविड-19 के अनुसार स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को उनके घर पर जाकर ही सम्मानित किया जाए.

ये भी पढ़ें-

MP Corona Update: मध्य प्रदेश के कई मंत्री काेरोना पॉजिटिव, संक्रमण की रफ्तार तेज

Covid-19: ​मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों को 31 जनवरी 2022 तक बंद, सीएम ने दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लव जिहाद के बाद अब फ्रेंड जिहाद...', सूर्या हत्याकांड पर धीरेंद्र शास्त्री का बयान
'लव जिहाद के बाद अब फ्रेंड जिहाद...', सूर्या हत्याकांड पर धीरेंद्र शास्त्री का बयान
Gwalior News: लूट नहीं रची गई थी बड़ी साजिश, ग्वालियर में 50 लाख के जेवर हड़पने के लिए भाई-बहू ने खेला खेल
लूट नहीं रची गई थी बड़ी साजिश, ग्वालियर में 50 लाख के जेवर हड़पने के लिए भाई-बहू ने खेला खेल
MP News: दिग्विजय सिंह ने 3 भाषा नीति पर PM मोदी को लिखा पत्र, नई व्यवस्था लागू करने पर जताई चिंता
दिग्विजय सिंह ने 3 भाषा नीति पर PM मोदी को लिखा पत्र, नई व्यवस्था लागू करने पर जताई चिंता
शिवपुरी: एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक, नाबालिग पर कुल्हाड़ी से किया वार, फंदे से लटकाया, छत से फेंका
शिवपुरी: एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक, नाबालिग पर कुल्हाड़ी से किया वार, फंदे से लटकाया, छत से फेंका

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget