एक्सप्लोरर

Ujjain News: कल उज्जैन आ रहे सरसंघचालक मोहन भागवत, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Mohan Bhagwat News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत अगले 4 दिनों तक उज्जैन में रहेंगे.

Ujjain News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) 4 दिनों तक उज्जैन (Ujjain News) में रहेंगे. वह शनिवार को उज्जैन पहुंचेंगे और सोमवार को यहां से रवाना होंगे. इस दौरान संघ प्रमुख के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होने वाले हैं, जिसमें महत्वपूर्ण मुद्दों पर बैठक भी शामिल है. इसके वह अलावा विद्या भारती के प्रांतीय कार्यालय का भी उद्घाटन करेंगे. 

संघ के महानगर प्रचार प्रमुख धर्मेंद्र सिंह परिहार ने जानकारी दी कि कि शनिवार शाम संघ प्रमुख मोहन भागवत उज्जैन आएंगे. वह यहां इस्कॉन मंदिर परिसर में ठहरेंगे. इस दौरान संघ प्रमुख के अलग-अलग कार्यक्रम रहेंगे. वह प्रांत के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे, जिसमें संघ के वार्षिक कार्यों की समीक्षा की जाएगी. इसके अलावा संगठन के काम और उसके भविष्य पर भी मंथन होगा. उन्होंने बताया कि संघ द्वारा संगठन का विस्तार और शाखा को लेकर भी बैठक में चर्चाएं होंगी.  

इसके साथ ही सरसंघचालक 22 फरवरी को चिंतामण क्षेत्र में बनाए गए विद्या भारती के प्रांतीय कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे. इसे विद्या भारती मालवा कार्यालय का नाम दिया गया है जबकि भवन की पहचान विक्रमादित्य भवन के रूप में होगी.

संघ का गढ़ रहा है उज्जैन
संघ प्रमुख मोहन भागवत लगातार उज्जैन आते रहे हैं. वह सिंहस्थ महापर्व के दौरान भी उज्जैन आए थे. संघ प्रमुख का उज्जैन से काफी लगाव है. इसके अलावा उज्जैन संघ का गढ़ माना जाता है. विद्या भारती द्वारा प्रदेश भर में शैक्षणिक कार्यों से जुड़ी संस्थाएं और स्कूल संचालित किए जाते हैं. इसका प्रांतीय कार्यालय उज्जैन में बनाया गया है. संघ से जुड़े सूत्रों के मुताबिक उज्जैन पूरे प्रदेश का हृदय स्थल है. यहां पर सभी लोग आते रहते हैं इसलिए प्रांतीय कार्यालय उज्जैन में बनाया गया है.

उधर उज्जैन एसपी सत्येंद कुमार शुक्ल ने बताया कि संघ प्रमुख मोहन भागवत के आगमन की जानकारी मिली है. उनके आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल के आसपास भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. 

यह भी पढ़ें:

खबर का असर: छात्र को छात्रा बनाने वाले हेडमास्टर पर प्राथमिकी दर्ज, BSEB के निर्देश कार्रवाई

UP Election 2022: करहल में CM योगी आदित्यनाथ बोले- राम मंदिर भारत का राष्ट्रीय मंदिर होगा, 2023 में हो जाएगा तैयार

 

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में करवट बदलते गुजरी श्रद्धा दुबे की रात, नाश्ते में मिला मीठा दलिया और चाय
जेल में करवट बदलते गुजरी श्रद्धा दुबे की रात, नाश्ते में मिला मीठा दलिया और चाय
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget