एक्सप्लोरर

सीएम मोहन के आदेश पर मौके पर ही हल होगी किसानों की समस्या, जानें क्या है राजस्व महा अभियान?

MP Revenue Maha Abhiyan: सीएम मोहन यादव ने कहा कि 45 दिन तक चलने वाले राजस्व महा अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी. कलेक्टरों को हर दिन की रिपोर्ट पेश करनी होगी.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में किसानों की सहुलियत के लिए मोहन यादव (Mohan Yadav) सरकार का आज गुरुवार (18 जुलाई) से विशेष राजस्व अभियान शुरू होने जा रहा है. एमपी में यह अभियान 45 दिन तक चलेगा, इसमें मौके पर ही किसानों की समस्याओं का निराकरण होगा. साथ ही सभी जिला कलेक्टरों को प्रतिदिन की रिपोर्ट भी सरकार को प्रस्तुत करना होगी. 

अभियान को लेकर बीते दिन सीएम मोहन यादव ने विशेष बैठक आयोजित की थी. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राजस्व महा अभियान प्रथम चरण जनवरी-मार्च की सफलता को देखते हुए शुरू किया गया है. ऐसे में राज्य शासन द्वारा राजस्व प्रकरणों के तुरंत निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए राजस्व महाअभियान 2.0, 18 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा.

पटवारियों के लिए विशेष निर्देश
इस अभियान के दौरान सभी संभाग आयुक्त और कलेक्टर अपने क्षेत्रों का निरंतर निरीक्षण करेंगे. उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पटवारी मुख्यालय पर रहें. दक्षता के साथ कलेक्टर कार्रवाई करें. अभियान की हर दिन समीक्षा की जाए, साफ सुथरा कार्य हो, अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा. 

अफसर करेंगे फील्ड का दौरा
वहीं गलती होने पर माफ नहीं किया जाएगा. कमिश्नर अपना 45 दिन का दौरा कार्यक्रम बनाएं, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी. अभियान में नक्शा दुरुस्तीकरण का कार्य अच्छा हो. सीएम मोहन यादव ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि राजस्व महा अभियान में संभागायुक्त, कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार मैदानी क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और राजस्व महा अभियान में मॉनीटरिंग करेंगे. 

क्या है मामलों को निपटाने की समयसीमा?

  • 150 दिन में विवादित नामांतरण का निराकरण किया जाएगा.
  • 30 दिन में अविवादित नामांकरण प्रकरणों का निराकरण करना होगा.
  • 90 दिन बंटवारा प्रकरणों के निराकरण की समय-सीमा है. 
  • 45 दिन में सीमांकन प्रकरणों को निपटाना होगा.

यह भी पढ़ें: MP: भोपाल में 14 जुलाई से 9 अगस्त तक इन रास्तों पर लगेगा ब्रेक, जानें- वैकल्पिक रूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget