एक्सप्लोरर

Ratlam News: रतलाम में हुई बंदर की तेरहवीं, 1500 लोगों को दिया गया भोज, उज्जैन में विसर्जित की गई अस्थियां

Ratlam: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रतलाम (Ratlam) जिले के कोटड़ी गांव में इंसानों का जानवर (Animal) के प्रति प्यार की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली है.

MP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रतलाम (Ratlam) जिले के कोटड़ी गांव में इंसानों का जानवर (Animal) के प्रति प्यार की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली है. गांव में एक बंदर की मौत हो जाने पर ग्रामीणों ने शनिवार को तेरहवीं का आयोजन किया और सभी को भोजन भी कराया गया. इस भोज में बड़ी संख्या में लोगों ने आकर भोजन किया. जानकारी के अनुसार भोज में तकरीबन 1500 लोगों से ज्यादा लोगों ने भोजन ग्रहण किया है.

कैसे हुई थी मौत
रतलाम जिले में एक बंदर के प्रति श्रद्धा और आस्था का अनूठा नजारा देखने को मिला. यहां लोगों में बंदर के प्रति गजब की श्रृद्धा दिखाई दी. गांव में बंदर की बीमारी के चलते मौत हो गई थी. जिसके बाद ग्रामीणों ने विधि विधान से अंतिम संस्कार किया और तेरहवीं कर पूरे गांव को भोजन करवाया. बंदर को स्थानीय लोग परिवार के सदस्य की तरह मानते थे. ग्रामीण कमलसिंह ने बताया कि 14 फरवरी को बंदर का बीमारी के चलते निधन हो गया था. उसका आसपास के क्षेत्रों में ही बसेरा था. ग्रामीण उसे आते जाते भोजन सामग्री देते थे. यही कारण है कि लोगों का इस बंदर से खासा लगाव हो गया था. उसकी मौत पर ग्रामीणों ने भी पूरी आत्मीयता से उसे अंतिम विदाई दी थी.

कैसे हुआ अंतिम संस्कार
उन्होंने बताया कि ढोल धमाकों के साथ कंधा देते हुए अंतिम यात्रा निकाली गई थी. बंदर को गड्ढा कर दफनाया गया था. लोगों ने मंदिर में 12 दिन तक शोक बैठक का आयोजन किया. गोपाल दास महाराज ने उज्जैन जाकर बंदर की मृत्यु के बाद की सभी क्रियाएं संपन्न की और मुंडन भी करवाया. बंदर के अंतिम संस्कार में बैंड बाजे के साथ अंतिम यात्रा निकालकर किया गया था. वहीं, बंदर की मौत के तीसरे दिन बाद उसकी अस्थियां उज्जैन में विसर्जित की गई थी. ग्रामीण कमलसिंह ने बंदर का अंतिम संस्कार के बाद बाल भी मुंडवाए और अपने परिवार के सदस्य की तरह तेरहवीं का कार्यक्रम संपन्न किया. ग्रामीणों का मानना है कि बंदर हनुमानजी का ही रूप हैं और इसलिए उन्होंने पूरे रीति रिवाज के साथ बंदर की अंतिम विदाई की है.

ये भी पढ़ें-

Indore में चोरों ने की अनोखे अंदाज में चोरी, पहले खाया खाना फिर गये बाथरूम, अंत में एक गलती पड़ गई भारी

Ukraine Russia War: जानिए- MBBS के लिए यूक्रेन या अन्य देश क्यों जाते हैं भारतीय छात्र, बातचीत में मिला ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget