एक्सप्लोरर

MPPSC 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया राज्य सेवा का नया सिलेबस, फिजिक्स-केमेस्ट्री हटे, यहां देखें अपडेट

MPPSC New Syllabus: एमपी पीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 28 अप्रैल 2024 को आयोजित होनी है. ऐसे में पहले के सिलेबस के हिसाब से पीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को नये सिरे से प्लानिंग करनी होगी.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक के साथ राज्य सेवा मेंस के लिए परीक्षा से 100 दिन पहले नया सिलेबस जारी किया है. इसमें कई नए विषयों के इंटरव्यू के अंक में भी परिवर्तन किया गया है. 10 यूनिट में बंटे प्रारंभिक परीक्षा के पहले प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन में मध्य प्रदेश का हिस्सा बढ़ाया गया है. साथ ही 10वीं यूनिट मध्य प्रदेश की जनजातियों-विरासत लोक संस्कृति और लोक साहित्य पर आधारित कर दी गई है. सिलेबस में लगभग 30 प्रतिशत बदलाव किया गया है.

बता दें कि एमपी पीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 28 अप्रैल 2024 को आयोजित होनी है. ऐसे में पहले के सिलेबस के हिसाब से पीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को नए सिरे से प्लानिंग करना होगी. जानकारों का कहना है कि नए सिलेबस के हिसाब से तैयारी के लिए अब कम समय बचा है. प्रीलिम्स के दोनों प्रश्नपत्रों की अवधि और अंक योजना में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 10 यूनिट में बंटे प्रारंभिक परीक्षा के पहले प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन में मध्य प्रदेश का हिस्सा बढ़ाया गया है. इसी तरह 10वीं यूनिट मध्य प्रदेश की जनजातियों-विरासत लोक संस्कृति और लोक साहित्य पर आधारित कर दी गई है.

मुख्य परीक्षा के तीसरे प्रश्नपत्र से फिजिक्स केमिस्ट्री हटाई गई
प्रारंभिक परीक्षा में पहली यूनिट भारत का इतिहास पर आधारित है. इसमें प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा, वेद, उपनिषद, भारतवर्ष, आरण्यक, ब्राह्मण ग्रंथ, स्मृतियां, वर्णाश्रम, बोधिसत्व, तीर्थंकर, यज्ञ, कर्म का सिद्धांत आदि शामिल किया गया है. मुख्य परीक्षा के तीसरे प्रश्न पत्र से फिजिक्स केमिस्ट्री को हटाकर 150 नंबर का अर्थशास्त्र जोड़ा गया है. भारतीय दर्शन के अंतर्गत देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन चरित्र को भी शामिल किया गया है. मेंस के चौथे पेपर में साइकोलॉजी जोड़ा गया है. इसमें मानसिक समस्याएं और साइकोथैरेपी को शामिल किया गया है. बायपोलर डिसऑर्डर, सिजोफ्रेनिया आदि को भी जोड़ा गया है.

मेंस का चौथा पेपर 200 नंबर की जगह 300 नंबर का होगा 
वहीं मेंस में 15 नंबर के हिंदी के पेपर में अलग से मध्य प्रदेश की स्थानीय बोलियों को शामिल किया है. इसमें बुंदेली, बघेली आदि शामिल हैं. यहां बताते चले कि मेंस की नंबर स्कीम में भी परिवर्तन किया गया है. मेंस का चौथा पेपर 200 नंबर का था, जो अब 300 नंबर का होगा. पहले इंटरव्यू 175 नंबर का था, जिसे अब बढ़ाकर 185 नंबर का कर दिया गया है. जीएस के चारों पेपर 300-300 नंबर के होंगे. तीन छोटे प्रश्न पहले वन लाइनर होते थे, जिन्हें अब 20 शब्दों में लिखना है. पहले इन्हें 10 शब्दों में लिखना होता था. इसे तीन की जगह दो नंबर का कर दिया गया है. दो प्रश्न जो 50 शब्दों में लिखने होते थे, अब 60 शब्दों में लिखना है. यह पहले 5 नंबर के होते थे अब 7 नंबर के होंगे. इसी तरह हर यूनिट में 200 शब्दों की सीमा से संबंधित प्रश्न पूछा जाता था, यह 11 से घटाकर 10 नंबर का कर दिया गया है.

Ramlala Pran Pratishtha: मध्य प्रदेश में 22 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी, रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget