एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश में लगातार बारिश बनी मुसीबत, पीएम मोदी की सभा के इंतजामों में करना पड़ा ये जरूरी बदलाव

PM Modi News: मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से पीएम मोदी की सभा के इंतजामों में अचानक बदलाव किए गए हैं, जानिए क्या है ताजा अपडेट.

PM Modi In MP: मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के इंतजामों को लेकर अचानक फेरबदल किया गया है. पहले कपड़े का विशाल पंडाल लगा दिया गया था. अब बारिश को देखते हुए इसमें जरूरी बदलाव किए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाल डोम से जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को प्रमुख रूप से तीन कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं. 

पीएम मोदी सबसे पहले भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेंगे. गर्भ ग्रह में भगवान महाकाल की आराधना करने के बाद वे सीधे महाकाल लोक का उद्घाटन करने के लिए पहुंचेंगे. महाकाल लोक के उद्घाटन के साथ साधु संतों से उनकी मुलाकात होगी, जिसके बाद वे सीधे कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित आम सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगे. यहां हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. 

 उज्जैन में लगातार बारिश का दौर चलने की वजह से अब कपड़े की जगह वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है. पंडाल की व्यवस्था देख रहे देवास नगर निगम के आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया कि 100000 लोगों के आगमन की तैयारी की जा रही है. पूर्व में कपड़े का पंडाल सजाया गया था लेकिन उज्जैन में लगातार हो रही बारिश की वजह से अब वाटरप्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है. यहां पर 45000 लोगों के बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था रहेगी. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस स्थान से आम सभा को संबोधित करेंगे, वह भी बड़ा डोम बनाया गया है. इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य वीआईपी मौजूद रहेंगे. 

शिप्रा के तट पर स्थित है कार्तिक मेला ग्राउंड

शिप्रा नदी का शास्त्रों में काफी उल्लेख मिलता है. इसी शिप्रा नदी के किनारे 12 साल में एक बार सिंहस्थ मेला लगता है. ऐसी मान्यता है कि शिप्रा नदी में समुद्र मंथन के दौरान अमृत की बूंदे गिरी थी. आमतौर पर उज्जैन में बड़ी आम सभाएं दशहरा मैदान के आसपास आयोजित की जाती रही है लेकिन यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री पद पर आसीन किसी जनप्रतिनिधि द्वारा कार्तिक मेला ग्राउंड से जनसभा को संबोधित किया जा रहा है. 

इसे भी पढ़ें:

Sehore News: सीहोर में शख्स ने इच्छामृत्यु के लिए राष्ट्रपति को दिया आवेदन, न्याय नहीं मिलने से आहत

Indore News: इंदौर में नाबालिग लड़की से रेप के दोनों आरोपी गिरफ्तार, महाराष्ट्र से पकड़ा गया इनामी अपराधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget