एक्सप्लोरर

Watch: ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भगृह में धक्का-मुक्की पर भड़के श्रद्धालु, मंदिर के सुरक्षाकर्मी को पीटा, Video Viral

Omkareshwar News: ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के गर्भगृह में एक महिला ने मंदिर परिसर में ही सुरक्षाकर्मी से मारपीट कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालु और मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बड़ा की नौबत हाथापाई तक आ गई. दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक महिला ने मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी को  पीटते नजर आ रही है. बताया जा रहा की भीड़ नियंत्रण में लगे मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी को दर्शनार्थ आए महाराष्ट्र के एक परिवार ने पीट दिया. कर्मचारी ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की है. फिलहाल मांधाता थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ओंकारेश्वर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. लेकिन ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भ गृह और मंदिर परिसर में जगह की कमी के कारण श्रद्धालुओं को धक्का-मुक्की और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इस कारण कई बार तीर्थ यात्रियों और मंदिर ट्रस्ट के सुरक्षाकर्मियों के बीच वाद-विवाद की स्थिति बन रही है. रविवार (14 मई) को भी दर्शन के दौरान तीर्थयात्रियों ने एक सुरक्षाकर्मी की पिटाई कर दी. तीर्थयात्रियों का कहना था कि सुरक्षाकर्मी ने हमारे साथ दर्शन के लिए आई वृद्ध महिला के साथ धक्का-मुक्की की. 

यात्रियों ने मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी के साथ मारपीट की
वहीं मंदिर ट्रस्ट के मंदिर प्रबंधन के सीईओ अशोक महाजन का कहना है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मंदिर प्रांगण में तीर्थ यात्रियों द्वारा मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी के साथ मारपीट की गई है. भविष्य में किसी प्रकार की ऐसी किसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो, इसका ध्यान रखा जाएगा. इस घटना से मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों और पुजारियों में आक्रोश है. मांधाता थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि मंदिर प्रांगण में मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी के साथ मारपीट की शिकायत दर्ज की है. पूरे मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी.

पैसे लेकर दर्शन करने के आरोप लगे थे
कुछ समय पूर्व भी मंदिर में दर्शन करने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमे भी मारपीट हुई थी. तब भी मंदिर प्रबंधन पर पैसे लेकर दर्शन करने के आरोप लगे थे. बता दें कि ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फिट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जा रही है. जिसको स्टैच्यू ऑफ वननेस का नाम दिया गया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पिछले सप्ताह यहां पर हो रहे कार्य को देखा था. यहां पर प्रतिमा के पूर्ण होने के बाद श्रद्धालु और पर्यटको की संख्या बढ़ेगी. ऐसे में मंदिर प्रशासन को और ज्यादा सुरक्षा और सुगमता से दर्शन करना का दबाव बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें: Watch: जबलपुर में दिग्विजय सिंह बोले- हम हिंदुत्व को नहीं मानते धर्म, ये सिर्फ राजनीतिक एजेंडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget