एक्सप्लोरर

MP Omicron News: अभी भी 50 किलोमीटर दूर है ओमिक्रॉन, देखिए नए प्रतिबंधों से एमपी में क्या कुछ बदला

Ujjain Corona Cases: उज्जैन में अभी तक ओमिक्रोन का कोई भी मामला सामने नहीं आया है. हालांकि मंदसौर, नीमच और शाजापुर में नए मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं.

MP Corona Guideline: कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच उज्जैन संभाग के लिए एक राहत देने वाली खबर यह भी है कि यहां पर फिलहाल ओमिक्रोन ने दस्तक नहीं दी है. उज्जैन से 50 किलोमीटर दूर इंदौर में ही ओमिक्रोन के मामले सामने आए हैं. अब जिला प्रशासन प्रतिबंधों के जरिए कोरोना के मामले कम करने की कोशिश में लगा हुआ है. 

उज्जैन में नहीं मिला कोई केस
विश्व भर में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर अभी भी दहशत बरकरार है. इस दहशत के बीच उज्जैन संभाग में ओमिक्रोन को लेकर राहत देने वाली खबर है. यहां पर प्रतिदिन सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं. इनमें सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव उज्जैन और रतलाम में बढ़ रहे हैं.

इसके अलावा मंदसौर, नीमच, शाजापुर में भी कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. देवास में भी धीरे-धीरे मरीजों का ग्राफ बढ़ रहा है. हालांकि सभी पॉजिटिव मरीजों के जीनोम सीक्वेंस की रिपोर्ट के लिए सैंपल दिल्ली भेजे जा रहे हैं.

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक अभी तक उज्जैन संभाग में ओमिक्रोन का एक भी मामला सामने नहीं आया है. डॉक्टर रौनक एलची के मुताबिक जिनोम सिक्वेंस की रिपोर्ट के जरिए ही कोरोना के वेरिएंट की जानकारी मिल पाती है. उन्होंने बताया कि सभी पॉजिटिव के सैंपल दिल्ली भेजे जा रहे हैं. वहां से उसी रिपोर्ट को कंफर्म किया जाता है जहां ओमीक्रॉन की पुष्टि होती है. 

लगातार बढ़ रहे हैं प्रतिबंध
जैसे-जैसे कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं वैसे वैसे सरकार की ओर से नए प्रतिबंधों को भी बढ़ाया जा रहा है. अब बिना मास्क के सार्वजनिक स्थान पर घूमने पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई की जा रही है. इसके अलावा सरकार ने जेल में बंद कैदियों से उनके परिजनों की मुलाकात पर भी 31 मार्च तक प्रतिबंध लगा दिया है. इसके अलावा सामूहिक स्नान, मेले, विवाह समारोह, अंतिम संस्कार आदि के लिए सख्त गाइडलाइन जारी हो चुकी है. इसका पालन नहीं करने पर भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत मुकदमे भी दर्ज हो रहे हैं. एमपी में विवाह समारोह में अधिकतम 250 (दोनों पक्ष) लोगों की अनुमति है. जबकि अंतिम संस्कार में अधिकतम 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा सामूहिक स्नान, मेले आदि पर पूरा प्रतिबंध है.

विदेश से आए लोग
संभाग आयुक्त संदीप यादव ने बताया कि पूरे उज्जैन संभाग में यह निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई भी व्यक्ति विदेश से वापस लौटे तो इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग और सक्षम अधिकारियों को देना आवश्यक है. ऐसा नहीं करने पर भी कार्रवाई हो सकती है. विदेश से आए लोगों की विशेष रूप से सैंपलिंग ली जा रही है तथा उन्हें होम आइसोलेशन पर रखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

MP Corona Update: मध्य प्रदेश के कई मंत्री काेरोना पॉजिटिव, संक्रमण की रफ्तार तेज

MP Corona Update: मध्य प्रदेश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के चिंता में डालने वाले आंकड़ें, पॉजिटिविटी दर में उछाल

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget