एक्सप्लोरर

MP News: गायिका नेहा सिंह राठौड़ की इस फोटो पर बीजेपी नेताओं ने कसा तंज, नेहा बोलीं- 'मेरे पति...'

Neha Singh Rathore: BJP के खिलाफ एक के बाद एक कई गाने लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही गायिका नेहा सिंह राठौड़ पर बीजेपी नेताओं ने तंज कसा है. तंज का गायिका ने जवाब भी दे दिया है.

Neha Singh Rathore Angry On BJP : "एमपी में का बा" गणों से सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि हासिल करने वाली गायिका नेहा सिंह राठौड़ इन दोनों बीजेपी नेताओं के निशाने पर है. बीजेपी नेताओं द्वारा एक फोटो वायरल करते हुए नेहा सिंह राठौड़ पर तंज कसा जा रहा है. हालांकि नेहा सिंह राठौड़ ने भी स्पष्ट के दिया है की फोटो में कुछ गलत नहीं है जो उनके साथ उन्हें संभाले हुए हैं, वे उनके पति है. 

गायिका नेहा सिंह राठौड़ पिछले दिनों चुरहट गई थी. उन्होंने यहां पर अपनी प्रस्तुति भी दी थी. इस प्रस्तुति के बाद उनकी मुलाकात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजय सिंह से हुई. अजय सिंह और उनके बीच अभिवादन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. खास तौर पर यह फोटो बीजेपी के नेताओं के अकाउंट से वायरल हो रही है. बीजेपी के एक नेता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि "नारी सम्मान करते और कराते कांग्रेस के नेता". 

इस तंज के जरिए नेहा सिंह राठौड़ पर भी निशाना साधा गया. दरअसल फोटो में नेहा सिंह राठौड़ एक मंच पर खड़े होकर अजय सिंह का अभिवादन स्वीकार कर रही थी, इस दौरान पीछे से एक व्यक्ति ने उनकी कमर पर हाथ रखकर उन्हें संभाले रखा था. इसी फोटो पर बीजेपी के कई नेताओं ने तंज कसा. हालांकि नेहा सिंह राठौड़ उन्हीं की भाषा में जवाब भी दे दिया. 

गायिका नेहा सिंह राठौड़ ने दिया यह जवाब
गायिका ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर को लेकर अपना जवाब भी वायरल कर दिया है. उन्होंने लिखा है कि वे जानती है कि बीजेपी के नेता नारी का बहुत सम्मान करते हैं, इस बात से भी अच्छी तरह वाकिफ है. उन्होंने आगे लिखा कि अस्थाई मंच पर उन्हें पीछे से जिस व्यक्ति ने संभाल रखा था, वे उनके पति हिमांशु है. नेहा ने लिखा कि यह सुनकर उन नेताओं के मंसूबों पर पानी फिर गया होगा जो तस्वीर को लेकर तंज कस रहे हैं. 

सत्ता के खिलाफ जनता की आवाज उठाती है गायिका
गायिका नेहा सिंह राठौड़ एमपी के पहले यूपी में भी कई व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए अपने गाने वायरल कर चुकी है. इन दिनों उनके निशाने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है. उनके "एमपी में का बा" के कई पार्ट भी वायरल हो चुके हैं.

कांग्रेस के कई नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नेहा सिंह राठौर के गानों को लगा रखा है, जबकि नेहा सिंह राठौड़ ने एक चैनल को साक्षात्कार के दौरान कहा कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत कोई दुश्मनी नहीं है, वे तो केवल सत्ता के खिलाफ जनता की आवाज को बुलंद करती है. उन्हें राजनीतिक दलों से कोई लेना-देना नहीं है, जबकि दूसरी तरफ बीजेपी के नेता भी व्यक्तिगत टिप्पणी करने की बात से इंकार कर रहे हैं. उनका कहना है कि चुनाव परिणाम सबसे बड़ा प्रमाण पत्र होता है.

ये भी पढ़ें: MP News: 'भारत में रहना होगा तो सीताराम कहना होगा...', खंडवा में धीरेंद्र शास्त्री ने किया हिंदू राष्ट्र का आह्वान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget