एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश में 600 से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों की मान्यता पर लटक रही है तलवार, जानिए क्या है वजह

मध्य प्रदेश में 600 से ज्यादा स्कूलों की मान्यता पर तलवार लटक रही है. दरअसल इन स्कूलों के प्रबंधन और प्रचार्यों की लापरवाही की वजह से इन स्कूलों की मान्यता रद्द हो सकती है.

भोपाल: मध्य प्रदेश में 600 से अधिक प्राइवेट स्कूल ऐसे है जिनकी मान्यता पर तलवार लटकी हुई है. माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के इन स्कूलों के प्रबंधन व प्राचार्यो की लापरवाही का आलम यह है कि पांच बार मौका दिए जाने के बाद भी इन्होंने मान्यता नवीनीकरण नहीं करवाया है .

गौरतलब है कि यह प्रक्रिया ऑनलाइन की जानी थी. लेकिन ऐसा न किए जाने पर मार्च 2022 में इन तमाम स्कूलों की मान्यता खत्म हो जाएगी. वहीं इन स्कूलों में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं समय रहते अन्य स्कूल में प्रवेश ले सकें इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय से संभागीय अधिकारी को पत्र और सूची भेज दी गई है.

संकुल प्राचार्य को अभिभावकों से संपर्क करने के लिए कहा गया है

लोक शिक्षण संचनालय के आयुक्त अभय वर्मा ने सभी सभागों के संयुक्त संचालकों को इस संबंध में पत्र और लापरवाह स्कूलों की सूची जारी की है. इसके साथ ही संकुल प्राचार्य को भी आग्रह किया गया है कि वे अपने क्षेत्र में आने वाले इन स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों से संपर्क करें और उन्हें तथ्यात्मक रुप से बतांए कि पांच बार तारीख बढ़ाने के बाद भी नवीनीकरण नही करवाया गया.

लोक शिक्षण संचनालय से जारी पत्र में ये कहा गया है

लोक शिक्षण संचनालय से जारी पत्र में कहा गया है कि अशासकीय माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों  ने मान्यता नियम 2017 एंव 2020 के तहत नवीनीकरण के लिए आनलाईन आवेदन नहीं किया .इसके लिए पांच बार तारीख भी बढ़ाई गई. ऐसा लगता है कि यह संस्थाएं आगामी सत्र से स्कूल चलाना ही नहीं चाहती हैं.संभाग के अधिकारियों को भी यह भी कहा गया कि मान्यता अवधि खत्म होने के बाद इनमें से एक भी स्कूल ना  चलने पाए इसको सुनिश्चित करें.

नवीनीकरण नही करवाने स्कूलों की जिलेवार स्थिति

इंदौर जिले के 45,  भोपाल के 36,  उज्जैन के 36,  ग्वालियर 29,  मुरैना 28,  जबलपुर 27,  सतना 26,  भिंड 23,  रीवा 23,  धारा 21,  देवास 21,  सीहोर 20,  सागर 20,  विदिशा 18, राजगढ़ 18,  शाजापुर 15,  खरगोन 15,  छतरपुर 16,  छिंदवाड़ा 14,  शहडोल 13,  होशगाबाद 13,  बालाघाट 13,  मंदसौर 13,  गुना 12,  रायसेन 12,  बेतूल 12 और नीमच जिले के 12 स्कूल आ रहे हैं.इसके अलावा अन्य 21 जिलों के स्कूलों की संख्या दो से लेकर दस तक है.

अधिकारियों का क्या कहना है

भोपाल के लोक शिक्षण संचालक के के द्विवेदी ने कहा कि वहीं अशासकीय स्कूलों के मान्यता नवीनीकरण के लिए एक नहीं पांच से छह बार तिथि आगे बढ़ाई गई. लेकिन इस समयावधि के बाद भी संबंधित संस्थाओं ने ऑनलाइन आवेदन नहीं किया .इन स्कूलों की मान्यता स्वत: ही समाप्त हो जाएगी. इसके लिए संभागीय अधिकारी को पत्र और सूची भेज दी है.

ये भी पढ़ें

MP News: मध्य प्रदेश में कोरोना को लेकर राहत भरी खबर, मरीजों की संख्या पहले से हुई कम

MP Corona Update: पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश में कोरोना के 9966 नए केस, ये दो जिले सबसे ज्यादा प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget