एक्सप्लोरर

MP News: वन मंत्री विजय शाह का अजीबोगरीब बयान, तेंदुए के हमले को खर्राटे से जोड़ा, अब वीडियो हो गया वायरल

एक वायरल वीडियो में मंत्री विजय शाह पचमढ़ी में हुए तेंदुए के हमले का घटनाक्रम मजाकिया अंदाज में सुना रहे हैं. वे बता रहे हैं कि कैसे खर्राटे की आवाज सुनकर तेंदुए हमला करते हैं.

Minister Vijay Shah: सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मंत्री विजय शाह पचमढ़ी में हुए तेंदुए के हमले का घटनाक्रम मजाकिया अंदाज में सुना रहे हैं. वे बता रहे हैं कि कैसे खर्राटे की आवाज सुनकर तेंदुए हमला करते हैं. मंत्री ने खुद खर्राटे की आवाज भी निकाली. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के कई रिएक्शन्स भी देखने को मिल रहे हैं.

कांग्रेस नेता ने वीडियो साझा कर ली चुटकी

कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि खर्राटे वालों सावधान, आपके खर्राटे सुनकर तेंदुआ आपकी नाक पर हमला कर सकता है…? ऐसा वाकया प्रदेश के वनमंत्री विजय शाह, पचमढ़ी में एक व्यक्ति पर हुए तेंदुए के हमले के बाद, खुद खर्राटे की आवाज निकालकर बता रहे हैं. इसके साथ ही सलूजा ने लिखा है शिवराज जी के मंत्री और मंत्रिमंडल किसी अजूबे से कम नहीं हैं.

बीते दिन हुआ था हादसा

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले पर्यटक स्थल पचमढ़ी में नीमघान गांव के जंगल में तंबू में सो रहे युवकों पर तेंदुए ने हमला कर दिया. तेंदुआ एक युवक को खींचकर ले जाने लगा. तंबू में सो रहे युवक का जीजा तेंदुए से भिड़ गया, उसने तेंदुए के जबड़े में मुक्के मारे, तब जाकर तेंदुए ने युवक को छोड़ा. हमले में युवक के नाक और सिर में चोट आई. सूचना मिलने के बाद वन विभाग टीम ने मौके पर पहुंचकर मजदूर को पचमढ़ी ले गई.

वन विभाग के मुताबिक पर्यटक स्थल वाली सड़क पर पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है. यहां काम करने वाले 6 से 7 मजदूर अपने तंबू में सो रहे थे. तेंदुआ ने सोते समय 20 वर्षीय संजू पुत्र महेश पर हमला किया था.

यह भी पढ़ें-

Digvijay Singh on RSS: दिग्विजय सिंह ने RSS की तुलना दीमक से की, हिंदुत्व को लेकर दिया यह बड़ा बयान

MP News: शिवराज सरकार पर कांग्रेस का तंज, कहा- राज्य पर 2.5 लाख करोड़ का कर्ज लेकिन सरकार बनवाने जा रही 2 हजार करोड़ का स्टैच्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget