एक्सप्लोरर

MP News: मुआवजे को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों को शिवराज के मंत्री की अपील, अधिकारियों को भी दिए निर्देश

MP Farmer Protest: मध्य प्रदेश में अतिवृष्टि के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. नदी और नाले भर जाने से खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हुई हैं जिसके लिए किसान मुआवजा मांग रहे हैं.

MP Farmer Protest News: शिवराज सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) मुआवजे के लिए आंदोलन कर रहे किसानों को पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया. इसके साथ ही  स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि एक किसान का भी नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई की जाएगी. मध्य प्रदेश में लंबे समय तक बारिश नहीं होने की वजह से सोयाबीन और धान की फसलों पर बुरा असर पड़ा है. किसानों का दावा है कि 10% से लेकर 70% तक फसलें खराब हुई हैं. इसके बाद जब बारिश का दौर शुरू हुआ तो अतिवृष्टि के कारण भी फसलों पर बुरा असर पड़ा. इसी वजह से किसान आंदोलन पर उतर गए हैं.

मध्य प्रदेश के कई जिलों में प्रदर्शन किया जा रहा है. खरगोन में किसानों ने अर्धनग्न हालत में प्रदर्शन किया. इसी के चलते प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल अपनी ओर से किसानों से नई अपील की है. उनका कहना है कि जिन किसानों का नुकसान हुआ है उन्हें आवेदन बनाकर अपने जिले के कृषि उपसंचालक, गांव के ग्राम सेवक और फसल बीमा कंपनी के अधिकारी को देना चाहिए. इसके बाद अधिकारी सर्वे करेंगे और उचित मुआवजा दिया जाएगा.

कृषि मंत्री ने बताया टोल फ्री नंबर
कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि किसान ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से भी फसल खराब होने की सूचना दे सकते हैं. इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1800 2081111 पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि नदी-नाले से फसल खराब हुई है तो वह बीमा कंपनी के माध्यम से अपना दावा पेश कर सकता है. इसके लिए किसानों को जल्द ही आवेदन देना होगा. 

कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं निर्देश
कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कृषि विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि यदि किसी भी किसान की शिकायत आए तो सर्वे करवा कर बीमा कंपनी के अधिकारियों के साथ मिलकर किसानों के नुकसान की भरपाई की जाए. कमल पटेल ने यह भी कहा है कि किसानों को चिंतित होने की कोई जरूरत नहीं है. 

कांग्रेस सरकार की तरह दिया जाना चाहिए मुआवजा
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में मध्य प्रदेश सरकार से किसानों के लिए मुआवजे की मांग की है. उनका कहना है कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किसनों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए तुरंत मुआवजा दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जिस प्रकार से नीमच में मुआवजा वितरित किया गया था, उसी तरह पूरे मध्य प्रदेश के किसानों को मुआवजा दिया जाना चाहिए सरकार को सर्वे और अन्य कारण की आड़ नहीं लेना चाहिए. किसानों को एक सप्ताह के अंदर मुआवजा की राशि दे दी जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें-  MP Election 2023: पीएम मोदी के भोपाल दौरे को लेकर प्रशासन सख्त, सड़कों पर निकलने से पहले जानें ट्रैफिक एडवाइजरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget