एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश के इस जिले में तेंदुए के पैरों के निशान मिलने से दहशत, वन विभाग ने जारी किया खेत में अकेले नहीं जाने का अलर्ट

मध्य प्रदेश के देवास से लगे जंगलो में तेंदुए के पैरों के निशान मिलने से ग्रामीण दहशत में हैं. वन विभाग में भी अलर्ट जारी किया है कि किसान या ग्रामीण जंगलों में अकेले ना जाएं.

देवास: मध्य प्रदेश के देवास (Dewas) से लगे पालनगर और नागदा के जंगलों में तेंदुए (Leopard) के पैरों के निशान मिलने के बाद दहशत का माहौल है. वन विभाग ने पुष्टि करते हुए लोगों को गाइडलाइन (Guideline) जारी करते हुए खेत में अकेले नहीं जाने की हिदायत दी है. इसके अलावा सर्चिंग अभियान भी चलाया जा रहा है. वहीं ग्रामीण काफी चिंतित नजर आ रहे हैं.

किसानों और ग्रामीणों को जंगल मे अकेले नहीं जाने की दी गई हिदायत

पाल नगर और नागदा के बीच जंगल में सिंचाई कर रहे राजेश पटेल नामक किसान को तेंदुआ दिखा था, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई. वन विभाग के रेंजर डीएस चौहान कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की. इसके बाद मौके से मिले पद चिन्हों के आधार पर तेंदुए की पुष्टि हो गई. वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जो पगमार्क (पद चिन्ह) मौके पर मिले हैं, वह तेंदुए के हैं, इसलिए किसानों को अलर्ट कर दिया गया है. इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को भी तेंदुए के क्षेत्र में होने की पुष्टि की खबर दे दी गई है. सभी को हिदायत देते हुए बताया गया है कि कोई भी अकेले जंगल नहीं जाए.


MP News: मध्य प्रदेश के इस जिले में तेंदुए के पैरों के निशान मिलने से दहशत, वन विभाग ने जारी किया खेत में अकेले नहीं जाने का अलर्ट

वन विभाग चला रहा सर्चिंग अभियान

किसानों से कहा गया है कि वे समूह बनाकर जंगल में जाएं तथा अपनी सुरक्षा के लिए लाठी, और अन्य जरूरी सामान साथ में रखें. वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अभी सर्चिंग के लिए कुछ कर्मचारियों को भेजा जा रहा है. यदि किसी इलाके में फिर से तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिलती है तो वहां पर अधिक संख्या में बल लगाकर सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा. 


MP News: मध्य प्रदेश के इस जिले में तेंदुए के पैरों के निशान मिलने से दहशत, वन विभाग ने जारी किया खेत में अकेले नहीं जाने का अलर्ट

Indore Bio CNG Plant: इंदौर के Bio-CNG प्लांट का प्रधानमंत्री 19 फरवरी को करेंगे उद्घाटन, 150 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण

फसलों को नुकसान की आशंका जताई

गांव के ही किसान राकेश पटेल के मुताबिक रात के समय बिजली विभाग द्वारा बिजली सप्लाई की जा रही है. बिजली विभाग से दिन में सप्लाई देने की मांग उठाई गई है. वर्तमान समय में गेहूं की फसल को पानी देना बेहद जरूरी है. कुछ किसान तेंदुए के कारण सिंचाई भी नहीं कर पा रहे है. ऐसी स्थिति में यदि फसलों को सही समय पर पानी नहीं दिया गया तो सिंचाई की कमी के कारण फसलों में नुकसान भी हो सकता है. इसके अलावा वन विभाग के अधिकारियों से भी तेंदुए को तुरंत पकड़ने की मांग की गई है.

रहवासी इलाकों में भी खतरा बढ़ा

जहां पर तेंदुआ दिखाई दिया है वहां से लगभग 2 किलोमीटर दूर रहवासी इलाका है. ऐसी स्थिति में लोग काफी दहशत में है. अभी ये पता नहीं चल पाया कि तेंदुआ कितना बड़ा है लेकिन प्रत्यक्षदर्शी किसान के मुताबिक तेंदुआ बड़ा था और वह झाड़ियों के पीछे हलचल मचा रहा था. इस दौरान उनकी निगाह उस पर पड़ गई थी.

ये भी पढ़ें

Hijab Controversy: प्रज्ञा ठाकुर ने Hijab को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- महिलाएं घरों में हिजाब पहनकर रहें, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं

 

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget