एक्सप्लोरर

Indore News: आरटीआई लगाई तो मिला ऐसा जवाब कि ले जानी पड़ी SUV, इतने हजार पन्नों का मिला जवाब, जानें- पूरा मामला

MP News: इंदौर जिले की महू तहसील में रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता को उम्मीद नहीं थी कि उन्हें आरटीआई का ऐसा जवाब मिलेगा कि कागजों से उनके घर का कमरा ही भर जाएगा.

RTI Answer Sheet In 50 Thousand Pages: इंदौर जिले की महू तहसील में रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता को उम्मीद नहीं थी कि उन्हें आरटीआई का ऐसा जवाब मिलेगा कि कागजों से उनके घर का कमरा ही भर जाएगा. जवाब लेने के लिए भी उन्हें अपनी एसयूवी से जानी पड़ी.

दरअसल महू में रहने वाले धर्मेंद्र शुक्ला ने कोरोना काल में भ्रष्टाचार की जानकारी की मंशा से आरटीआई दाखिल की थी, उन्हें जो जानकारी तो मिली वह 48 से 50 हजार पन्नों में है. आरटीआई कार्यकर्ता धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक के यहां प्रथम अपील लगाई गई थी, जहां उन्हें पूरी जानकारी देने के निर्देश हुए. जिसके बाद उन्हें 48 से 50 हजार पेपरों में जानकारी दी गई. 

यह जानकारी मांगी थी 
आरटीआई जिला प्रशासन द्वारा की गई खरीदारी, जिसमें वेंटीलेटर मास्क दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधित अन्य चीजों की जानकारी के लिए लगाई गई थी. आरटीआई का जवाब लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें लोडिंग रिक्शा लेकर बुलाया था. याचिकाकर्ता एसयूवी गाड़ी से आरटीआई की जानकारी लेने पहुंचे, जिसके बाद पूरी गाड़ी आरटीआई की जानकारी से भर गई और नौबत यहां तक आ गई कि आईटीआई के पेपर से घर का एक कमरा भर गया. 

लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
धर्मेंद्र शुक्ला ने कहा कि इस तरह का यह पहला मामला देश में हो सकता है, जहां 50 हजार पन्नों के आसपास की जानकारी किसी आरटीआई कार्यकर्ता को उपलब्ध कराई गई है. उन्होंने कहा कि इस जानकारी को पढ़ने में 2 से 3 महीने लग जाएंगे, जो भी भ्रष्टाचार हुआ है इस को उजागर करने में. शुक्ला ने कहा कि पहली बात तो यह कि स्वास्थ्य विभाग में जानकारी नहीं देने का इरादा था. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मंशा जवाब देने की नहीं थी. बहुत बड़ा घोटाला किया गया है.

ये भी पढ़ें: MP Flood Update News: खोले गए बरगी डैम के 15 गेट, नर्मदा किनारे बसे शहरों में बाढ़ का अलर्ट, इन जिलों में बढ़ सकता है जल स्तर

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget