एक्सप्लोरर

अवैध खनन मामला: BJP विधायक ने MP हाई कोर्ट के जस्टिस को किया फोन, फिर जज ने उठाया ये कदम

बीजेपी विधायक संजय पाठक की पारिवारिक कंपनियों पर 1000 करोड़ की जमीन सिर्फ 90 करोड़ में खरीदने का आरोप लगा है. यह मामला हाई कोर्ट में है. अब जज ने खुद को सुनवाई से अलग कर लिया है.

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में एक अहम मामले में बड़ा मोड़ आया जब जलपुर बेंच के जस्टिस विशाल मिश्रा ने खुद को सुनवाई से अलग कर लिया. यह मामला बड़े पैमाने पर अवैध खनन की शिकायत से जुड़ा है. न्यायाधीश ने कहा कि बीजेपी विधायक संजय पाठक ने इस मामले में फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, जो न्यायिक निष्पक्षता पर असर डाल सकती थी. इसलिए, उन्होंने आगे की सुनवाई से खुद को अलग करने का फैसला किया.

यह विवाद "आशुतोष दीक्षित बनाम आर्थिक अपराध शाखा (EOW) व अन्य" शीर्षक वाली रिट याचिका से जुड़ा है. याचिकाकर्ता आशुतोष दीक्षित ने अवैध खनन को लेकर भोपाल स्थित आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई थी. उनका आरोप है कि राज्य में बड़े पैमाने पर खनन घोटाला हुआ है, लेकिन जांच एजेंसी ने तय समय सीमा में जांच पूरी नहीं की. इसी वजह से उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और मामले में न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की.

क्या है पूरा मामला?

आरोप है कि बीजेपी विधायक संजय पाठक की पारिवारिक कंपनियों ने भोपाल, जबलपुर और कटनी की लगभग 1000 करोड़ रुपये की जमीन मात्र 90 करोड़ रुपये में खरीदी. इस सौदे के कारण निवेशकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. मामले के उजागर होने के बाद विपक्ष ने इसे सरकार की नाकामी बताया और सीबीआई जांच की मांग की है.

इसके अलावा, इन कंपनियों पर अवैध उत्खनन का भी आरोप लगा, जिसके चलते 520 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया. राज्य विधानसभा में सरकार ने स्वीकार किया कि वसूली की कार्रवाई की जा रही है. यह मामला न केवल बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितता को उजागर करता है बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर रहा है.

जस्टिस विशाल मिश्रा से संजय पाठक ने फोन से साधा संपर्क

भाजपा विधायक संजय पाठक इस मामले में पक्षकार नहीं थे. उन्होंने अदालत में हस्तक्षेप का आवेदन दायर किया. उनका कहना था कि उन्हें भी इस मामले में अपनी बात रखने का अवसर दिया जाए, लेकिन 1 सितंबर को सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति मिश्रा ने आदेश में लिखा कि पाठक ने व्यक्तिगत रूप से उनसे फोन पर बात करने का प्रयास किया, जो न्यायिक आचार संहिता के खिलाफ है.

मुख्य न्यायाधीश के पास जाएगा संजय पाठक का केस

जस्टिस विशाल मिश्रा ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि संजय पाठक ने इस विशेष मामले के संबंध में चर्चा करने के लिए मुझे फोन करने का प्रयास किया है, इसलिए मैं इस रिट याचिका की सुनवाई करने का इच्छुक नहीं हूं. इसके साथ ही उन्होंने मामले को मुख्य न्यायाधीश के पास भेजने का निर्देश दिया ताकि इसे किसी अन्य पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जा सके.

नई पीठ के समक्ष सुना जाएगा मामला

जानकारी के अनुसार, अब यह मामला नई पीठ के समक्ष सुना जाएगा. याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एस.आर. ताम्रकार और अधिवक्ता अंकित चोपड़ा ने दलीलें पेश कीं, जबकि EOW का पक्ष अधिवक्ता मधुर शुक्ला ने रखा. विधायक संजय पाठक की ओर से अधिवक्ता अंशुमान सिंह उपस्थित हुए.

Input By : अमरजीत खरे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
Embed widget