एक्सप्लोरर

MP News: धरने में पूर्व सीएम कमलनाथ ने संभाला मोर्चा, बोले- बीजेपी युवाओं को बेरोजगार कर रही है

ग्वालियर धरने में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पहुंचे और 3 मिनट के भाषण में कांग्रेसियों में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा द्वारा 70 साल पुरानी सब्जी मंडी को उजाड़ने की तस्वीर आगामी चुनाव में सामने रखना.

MP News: हजारी मंडी तोड़कर सब्जी कारोबारियों को बेरोजगार करने का भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने शनिवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर के हजारी चौराहे पर धरना दिया. धरना में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पहुंचे और 3 मिनट के भाषण में कांग्रेसियों में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा द्वारा 70 साल पुरानी सब्जी मंडी को उजाड़ने की तस्वीर आगामी विधानसभा चुनाव में सामने रखना. भाजपा पर ज्यादा समय नहीं बचा है, विकास की बात करने वाली भाजपा उजाड़ने का काम कर रही है. 

प्रदेश के हर जिले में हो रहा अन्याय- कमलनाथ

पूर्व सीएम ने कहा कि बीजेपी नौजवानों को बेरोजगार करने का काम कर रही है. मंडी पर धरने को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा देश व प्रदेश के व्यापारी परेशान हैं. नौजवान भटक रहा है. हमारा कृषि क्षेत्र डूब गया है. किसान खाद और बीज के लिए भटक रहा है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को यह तस्वीर नजर नहीं आती. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उनको कौन सी तस्वीर समझ आती है. इस अन्याय का फैसला हमारी जनता करेगी. उन्होंने कहा कि हजारी मंडी को तोड़ने से बचाने के लिए जिन नेताओं को और एनएसयूआई के नौजवानों ने संघर्ष किया है. कितनी भी पुलिस और प्रशासन हो, कांग्रेस का एक-एक सदस्य उनके समर्थन में खड़ा रहेगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में अन्याय हो रहा है. इसलिए इस तस्वीर को सामने रखना और कमलनाथ और कांग्रेस का साथ मत देना, यहां पर सच्चाई का साथ देना, क्योंकि इससे हमारे प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहेगा.

करीब 3 मिनट तक कमलनाथ ने भाषण दिए लेकिन हजारी मंडी से ज्यादा प्रदेश सरकार पर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने एक बार भी ऊर्जा मंत्री प्रधुन्न सिंह तोमर का नाम नहीं लिया. धरना स्थल पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी शामिल थे.

यह भी पढ़ें-

Madhya Pradesh News: इंदौर में पाइप लाइन फटने से 14 पानी की टंकियों में सप्लाई प्रभावित, अधिकारियों ने दी ये सफाई

MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहान की चुनावी प्रचार के लिए डिमांड बढ़ी, पंजाब, उत्तराखंड और यूपी में इन तारीखों में भरेंगे हुंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget