एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh News: सिंगरौली में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, पेड़ को पोल बनाकार दौड़ा दी 11,000 वोल्ट की लाइन

Singrauli News: सिंगरौली के जीर गांव में बिजली विभाग के कर्मचारी सड़क किनारे पेड़ पर 11000 की हाई-वोल्टेज विद्युत लाइन दौड़ा रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद भी नहीं कार्रवाई हुई.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली (Singrauli) जिले में बिजली आपूर्ति के लिए बिजली विभाग ने जुगाड़ की सारी हदें पार कर दी है. गांवों में लो टेंशन की लाइन को पेड़ों पर बांध कर निकालने के बाद अब, 11 हजार वोल्‍ट वाली हाई टेंशन की लाइन को भी पेड़ में इंसुलेटर फंसा कर बांधना शुरू कर दिया है. कुछ दिनों पहले इसी तरह की लापरवाही की वजह से एक चीते की मौत हो गई थी. इसके बाद भी विभाग के कर्मचारी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं.

ग्रामीणों की लगातार शिकायत के बावजूद भी समस्याओं के समाधान की कोई पहल नहीं हुई है. अधीक्षण अभियंता अवनीश सिंह का कहना है कि इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी और गाइड लाइन जारी की जाएगी. दरअसल मामला जिले में माड़ा रेंज के जीर गांव का है, जहां बिजली विभाग के कर्मचारी सड़क के किनारे खड़े पेड़ में 11000 की हाई-वोल्टेज विद्युत लाइन दौड़ा रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद भी विभाग के कर्मचारी अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं देते हैं. इसी रास्ते से होकर आसपास के लोगों का आवागमन होता है, जिससे बड़ा खतरा बना हुआ है. वहीं समय रहते यह ठीक नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है.

यहीं होता है बिजली का उत्पादन
मध्य प्रदेश के इसी जिले से बिजली बनती है यानी इस इलाके में बिजली का उत्पादन होता है और यहां की बिजली से देश और विदेश भी रोशन होते हैं, लेकिन कहते है न दीपक तले अंधेरा होता है. यहां की स्थिति भी कुछ इसी तरह की है. पावर हब के इस इलाके में कहीं अंधेरा है तो कहीं बिजली की आपूर्ति हरे और सूखे पेड़, बॉस बल्ली के सहारे लोगों के घरों तक रोशनी मिल रही है. यह जरूर है कि सरकारी आकंड़ों में जिले के हर घर तक बिजली की आपूर्ति हो रही है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है.

क्या कहते हैं जिम्मेदार? 
सिंगरौली जिले के जीर, खैराही सहित कई ऐसे गांव है, जहां बिजली की आपूर्ति पेड़, बॉस-बल्ली के सहारे हो रही है. कुछ गांव तो ऐसे भी हैं, जहां आज भी लोग लालटेन युग मे जीने को मजबूर है, लेकिन विभाग सब कुछ जानकर भी खामोश है. वहीं जब इस मामले को लेकर एबीपी न्यूज़ की टीम ने जिला कलेक्टर अरुण परमार से बात की तो उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बॉस-बल्ली या पेड़ के सहारे हो रही है, इसकी लगातार शिकायतें भी मिल रही है. संबंधित अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दिया गया है, जल्द ही इस पर अमल किया जाएगा.

(सिंगरौली से देवेंद्र पांडेय की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें

MP Cabinet Minister: करण सिंह वर्मा दूसरी बार बने एमपी के राजस्व मंत्री, बोले- 'शिकायत मिली तो तुरंत होगा एक्शन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget