एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश में देवी लोक की आधार शिला रखेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जानें- कैसा होगा इसका स्वरूप

MP News: सलकनपुर स्थित देवी लोक निर्माण की भव्यता के लिए बीते दो दिन से देवी लोक महोत्सव का आयोजन हो रहा है. कार्यक्रम का आज अंतिम दिन है.

devi lok mahotsav news :  सलकनपुर स्थित विजयासन देवी धाम देशभर में आस्था के एक बड़े केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है. महाकाल लोक की तर्ज पर सलकनपुर में देवीलोक का निर्माण कराया जा रहा है. सलकनपुर में 29 मई से प्रारंभ हुए देवी लोक महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम आज 31 मई को आयोजित किया जाएगा. मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज चौहान शामिल होंगे और देवी लोक की आधारशिला रखेंगे. देवी लोक महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है. समारोह में प्रदेश के तीन मंत्री, पांच सांसद और 16 विधायक होंगे शामिल होंगे.

बता दें सलकनपुर स्थित देवी लोक निर्माण की भव्यता के लिए बीते दो दिन से देवी लोक महोत्सव का आयोजन हो रहा है. कार्यक्रम का आज अंतिम दिन है. समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान के साथ सम्मिलित होंगे. सीएम सलकनपुर महोत्सव में पूरे पांच घंटे रुकेंगे. सीएम यहां दोपहर एक बजे पहुंचेंगे, जबकि शाम पांच बजे रवाना होंगे. 

ऐसा होगा देवी लोक का स्वरूप
महाकाल लोक की तर्ज पर सलकनपुर में देवी लोक बनाया जा रहा है. यह धार्मिक अवधारणा के अनुरूप विकसित किया जा रहा है. इसके अंतर्गत पर्यटक सुविधाओं के साथ.साथ देवी विंध्यवासिनी के विभिन्न स्वरूपों का चित्रण पृथक.पृथक अधोसंरचनाएं निर्मित कर किया जाएगा. समस्त कार्यों को हेरिटेज एवं धार्मिक स्वरूप के दृष्टिकोण से पत्थरों से सौंदर्यीकरण किया जाएगा. 

चौसठ योगिनी प्लाजा
देवी लोक में 64 योगिनी प्लाजा वृत्ताकार निर्मित किया जाएगा. जिसमें 64 योगिनियों के विभिन्न आयामों को म्यूरल के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा. देवी के विभिन्न स्वरूपों को प्रदर्शित करने की इस कल्पना को मध्यप्रदेश के भेड़ाघाट तथा उड़ीसा के हीरापुर से लिया गया है.

नवदुर्गा कॉरिडोर
मंदिर पहुंचने के पहले माता विजयासन देवी के नौ स्वरूपों को पृथक.पृथक म्यूरल के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा. देवी के नौ स्वरूपों को कहानी तथा श्लोक के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा. 

देवी लोक की अन्य विशेषताएं
मंदिर के मुख्य द्वार के पास सप्त मातृका को मूर्ति तथा म्यूरल आर्ट के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा. वेटिंग हॉल के टेरेस पर महाविद्या थीम पर मां काली, तारा, छिन्नमस्ता, सुंदरी, बगुला मातंगी, भुनेश्वरी, सिद्ध विद्या, भैरवी एवं धूमावती की झांकियां मूर्ति एवं म्यूरल आर्ट के रूप में प्रदर्शित की जाएंगी. माता विजयासन मंदिर के मुख्य द्वार को लाल पत्थरों से सौंदर्यीकरण कर मां दुर्गा के विभिन्न श्लोक म्यूरल एवं संकेतों से सुसज्जित किया जाएगा. प्रवेश द्वार के समीप फाउंटेन ऑफ लाइट बनाया जाएगा. सुंदर पार्क तथा पर्यटक के विश्राम के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं रहेंगी.

श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं
सीढ़ी मार्ग के प्रारंभ में प्रवेश द्वार एवं सरोवर के मध्य एक भक्ति मार्ग के रूप में एक स्थान निर्मित किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी, इसके अलावा विद्युतीकरण इल्यूमिनेशन सुरक्षा की दृष्टि से पिए सिस्टम सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget