एक्सप्लोरर

MP Corona Guidelines: अगर आप मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल भरवाने जा रहे हैं तो जरूर पढ़ लें ये नियम, नहीं तो...

Bhopal News: एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर अब डीजल-पेट्रोल खरीदने वालों के लिए निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने कहा, कोरोना के खिलाफ जंग में हमारी सरकार तैयार है.

Bhopal News: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के तारतम्य में स्पष्ट रूप से निर्देश दिए हैं कि जो लोग बिना मास्क के पेट्रोल और डीजल लेने जाएंगे तो उन्हें पेट्रोल पंप से खाली हाथ लौटना पड़ेगा. मास्क के बिना पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा. उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में लगातार कोरोना मरीज बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो 1300 से ज्यादा कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं. ऐसी स्थिति में सरकार कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने जा रही है.

बिना मास्क के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि मास्क पहने बिना पेट्रोल पंप पर जाने वाले वाहन चालकों को डीजल और पेट्रोल नहीं मिलेगा. इस संबंध में अधिकृत आदेश भी जारी हो रहा है. उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में मध्य प्रदेश सरकार पूरी तैयारियों के साथ आगे बढ़ रही है. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा में किसानों को लेकर भी यह बात कही है कि जहां पर ओलावृष्टि के कारण फसलें खराब हो रही है, वहां भी जिला प्रशासन आकलन करते हुए किसानों को राहत पहुंचाने के लिए पूरी तरीके से सहयोग करेगा. 

अभी स्पॉट फाइन की हो रही है कार्रवाई

मध्यप्रदेश में अभी कोरोना की रोकथाम के लिए अधिकांश जिलों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वाले लोगों पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई हो रही है. इसके अलावा अधिक प्रभावित जिलों में धारा 188 के तहत मुकदमे भी दर्ज हो रहे हैं. मध्य प्रदेश के कई जिलों में कोरोना तेजी से फैल रहा है. इनमें भोपाल, उज्जैन, इंदौर आदि जिले प्रमुख रूप से शामिल है. 

मुख्यमंत्री भी दे चुके है निर्देश 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हाल ही में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों को मास्क को लेकर सख्ती करने के निर्देश दे चुके हैं. उन्होंने स्पॉट फाइन की कार्रवाई तेजी से करने के भी आदेश दिए हैं. मास्क को लेकर अब गृह मत्री का बयान सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि सरकार कोरोना की रोकथाम के लिए सख्ती करने जा रही है. 

ये भी पढ़ें-

PM Modi Security Breach: पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, जानें- क्या कहा?

Uttarakhand Election 2022: बीजेपी के टिकट दावेदार ध्यान दें, इस आधार पर तलाशे जा रहे हैं उम्मीदवार

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget