एक्सप्लोरर

MP News: बीजेपी को चुनौती देने के लिए कांग्रेस का 'आरोप पत्र' तैयार, जानें क्या-क्या मुद्दे हैं इसमें शामिल

M P Congress: कांग्रेस द्वारा बनाए गए आरोप पत्र के प्रारूप में अनियमितता के 172, कुशासन के 126 और कुप्रबंधन के 98 बिंदुओं को शामिल किया गया है. आरोप पत्र को संभवत: अगले महीने जारी कर दिया जाएगा.

Congress Releases Chargesheet: आने वाले छह महीने बाद मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों में सत्ताधारी दल बीजेपी से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने आरोप पत्र का प्रारूप तैयार कर लिया है. आरोप पत्र को अंतिम रूप दिया जाकर अगले महीने जारी किया जाएगा. आरोप पत्र में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को शामिल किया गया है.

बता दें कांग्रेस द्वारा बनाए गए आरोप पत्र के प्रारूप में अनियमितता के 172, कुशासन के 126 और कुप्रबंधन के 98 बिंदुओं को शामिल किया गया है. बताया जा रहा है कि आरोप पत्र को संभवत: अगले महीने जारी कर दिया जाएगा. आरोप पत्र जारी होने के बाद संभाग स्तर व जिला स्तर पर पत्रकार वार्ता आयोजित होगी, जिसे पार्टी के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे. 

12 जून से शुरू होगा विजयी अभियान
इधर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा मध्य प्रदेश में 12 जून से विजयी अभियान 2023 की शुरुआत की जा रही है. कांग्रेस का यह विजयी अभियान मप्र के सभी जिलों में जारी होगा, वहीं स्थानीय मुद्दों के माध्यम से लोगों को बीजेपी की कथनी और करनी बताई जाएगी.  कांग्रेस द्वारा तैयार किए गए आरोप पत्र के प्रारुप में बीजेपी सरकार के दौरान पोषण आहार, मध्यान्ह भोजन, अवैध खनन, व्यापम भर्ती, नर्सिंग कॉलेज, बिजली खरीदी के अनुबंध, पैरामेडिकल छात्रवृत्ति, सडक़ एवं बांध निर्माण, कन्यादान, प्रधानमंत्री आवास, गेहूं खरीदी, परिवहन व भंडारण, ई-टेंडर, नर्मदा सेवा यात्रा अंतर्गत हुए पौधारोपण की अनियमितता को शामिल किया गया है. 

प्रत्येक आरोप के प्रमाणिक दस्तावेज
आरोप पत्र समिति के उपाध्यक्ष पारस सकलेचा के अनुसार आरोप पत्र में महिला और बच्चों के प्रति बढ़े अपराध, बेरोजगारी, महंगाई, अनुसूचित जाति-जनजाति पर हुए अत्याचार, पदोन्नति न देने, पेंशन व मंदसौद गोलीकांड की रिपोर्ट सदन के पटल पर न रखने, प्रदेश पर बढ़ते ऋण, पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का लाभ न देना सहित अन्य बिंदु शामिल हैं. उपाध्यक्ष सकलेचा के अनुसार प्रत्येक आरोप के प्रमाणिक दस्तावेज है, जो सूचना का अधिकार, विधानसभा की कार्यवाही सहित अन्य माध्यम से एकत्रित किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: MP News: अगले 45 दिन किसी के फोन का जवाब नहीं देंगी उमा भारती, जानिए- क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget