एक्सप्लोरर

MP News: लोकसभा चुनाव से पहले एमपी कांग्रेस में बड़ा बदलाव, PCC चीफ जीतू पटवारी ने बदले 9 जिलाध्यक्ष

Madhya Pradesh News: पीसीसी चीफ के पद पर आते ही जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग की थी. हालांकि, उन्होंने कहा था कि आगामी आदेश तक जिलाध्यक्ष काम करते रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश कांग्रेस के नवागत अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने संगठन में बदलाव का दौर शुरू कर दिया है. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रदेश में नौ नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है. इसमें भोपाल से अनोखी पटेल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है. जबकि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में पूर्व सीएम कमलनाथ के करीबी बलवीर तोमर को हटाकर युवा राजीव को गुजराती को अध्यक्ष बनाया है. 

दरअसल, विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष पद में बदलाव किया था. पूर्व सीएम कमलनाथ के स्थान पर जीतू पटवारी को अध्यक्ष बनाया गया था. पीसीसी चीफ का पदभार ग्रहण करने के बाद जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग की थी. हालांकि, उन्होंने कहा था कि आगामी आदेश तक जिलाध्यक्ष काम करते रहेंगे, लेकिन अब पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कांग्रेस संगठन में बदलाव की शुरुआत कर दी है.

कहां किसे मिली कमान  
पहली घोषणा में प्रदेश में नौ नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा गठित किए गए जिलाध्यक्षों में जीतू पटवारी ने जबलपुर शहर का जिलाध्यक्ष सौरभ नार्टी शर्मा को बनाया है, जबकि भोपाल से अनोखी पटेल, सीहोर राजीव गुजराती, उज्जैन शहर मुकेश भाटी, विदिशा मोहित रघुवंशी, मऊगंज पदमेश गौतम, मैयर धर्मेश घई, पार्ढुंणा सुरेश झाल्के और बड़वानी से ननेश चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है.

वहीं जीतू पटवारी ने प्रदेश में बढ़ते कर्ज को लेकर बीजेपी की मोहन यादव सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में सरकार 42 हजार 500 करोड़ का करोड़ का कर्ज ले चुकी है, लेकिन इसके बावजूद लाड़ली बहनों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-

Lok Sabha Elections 2024: एमपी कांग्रेस में नहीं थम रहा टूट का सिलसिला, रतलाम के पूर्व विधायक मनोज चावला BJP में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget