एक्सप्लोरर

MP Politics: बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेंस के दिग्गज नेता गोपाल इंजीनियर, जानें बड़ी बात 

Sehore News: कांग्रेंस नेता गोपाल सिंह इंजीनियर बीजेपी में शामिल हो गए हैं. 2023 में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है.

Madhya Pradesh Gopal Singh Engineer Join BJP: तमाम अटकलों और कयासों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता गोपाल सिंह इंजीनियर (Gopal Singh Engineer) ने बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थाम लिया. गोपाल सिंह इंजीनियर के साथ 4 जिला पंचायत सदस्यों और कई कार्यकर्ताओ ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी का हाथ पकड़ लिया. गोपाल सिंह इंजीनियर सीहोर (Sehore) जिले की आष्टा विधानसभा से 3 बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं और तीनों बार ही पराजय का सामना करना पड़ा है. इसके बावजूद गोपाल सिंह लागातर सक्रिय रूप से कांग्रेस का कार्य कर रहे थे. वहीं, अगले साल 2023 में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है.

100 से ज्यादा लोगों के बीजेपी में जाने की खबर
सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में गोपाल सिंह इंजीनियर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद रमाकांत भार्गव, सांसद महेंद्र सोलंकी, बीजेपी जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मानसिंह इलाही की मौजूदगी में बीजपी की सदस्यता ग्रहण की. गोपाल सिंह इंजीनियर के साथ जिला पंचायत सदस्य व कई अन्य कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी की सदस्यता को ग्रहण किया. जानकारी अनुसार 100 से ज्यादा लोगों के बीजेपी में जाने की खबर है.


MP Politics: बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेंस के दिग्गज नेता गोपाल इंजीनियर, जानें बड़ी बात 

कांग्रेस में अंदरूनी कलह
2018 विधानसभा चुनाव में जिले की चारों विधानसभा सीटों से पराजित हुई कांग्रेस ने शायद कोई सबक नहीं लिया है. जिसके चलते अगले साल होने वाले 2023 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ रही है. एक-एक कर दिग्गज नेता कांग्रेस को छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं. विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अंदरूनी कलह से जूझ रही है. जिससे पार्टी को नुकसान होता दिखाई दे रहा है.

कांग्रेस से हो रहा है मोहभंग 
गौरतलब है कि, मेहतवाड़ा के कांग्रेस नेता कमल पहलवान और गोपाल सिंह इंजीनियर के बीच मनभेद की खबरें भी सामने आ चुकी हैं. वहीं बीते माह लखन ठाकुर ने भी कांग्रेस से नाराज होकर बीजेपी का दामन थाम लिया था. अब कांग्रेस के टिकट से तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके गोपाल इंजीनियर और जिला पंचायत सदस्यों का कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में जाना कांग्रेस की अंदरूनी कलह को उजागर करता है.

ये भी पढ़ें: 

MP News: हनुमानजी की प्रतिमा से निकल रहा है लाल रंग, श्रद्धालुओं ने शुरू किया पूजा-पाठ, वैज्ञानिकों का कहना है...

Khargone Curfew: मध्य प्रदेश के खरगोन से 24 दिन बाद हटाया गया कर्फ्यू, प्रशासन ने लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP बना नये वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री
MP बना नये वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री
Bhopal News: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
भोपाल: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget