एक्सप्लोरर

MP News: हनुमानजी की प्रतिमा से निकल रहा है लाल रंग, श्रद्धालुओं ने शुरू किया पूजा-पाठ, वैज्ञानिकों का कहना है...

MP News: मध्य प्रदेश में कुछ ही दिनों पहले नदी के जल ग्रहण की खबरें सभी जिलों से आई थीं. अब हनुमान प्रतिमा से रक्त निकलने की खबर एक बार फिर कई सवालों को जन्म दे दिया है.

MP News: 'लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर..' हनुमान चालीसा की इस पंक्ति का सुंदर वर्णन है कि भगवान हनुमान लाल सिंदूर लगाते हैं और उनकी देह भी लाल है, लेकिन इस लाल रंग ने मध्य प्रदेश के सतना में श्रद्धालुओं के बीच सनसनी फैला दी है. हनुमानजी की प्रतिमा से लाल रंग निकलने की वजह से श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना शुरू कर दी है. अखंड पाठ किया जा रहा है. इसके अलावा भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा.

मध्य प्रदेश में कहां की है यह घटना

मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद तहसील के ग्राम बमुरहिया में जब श्रद्धालु हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे तो प्रतिमा देखकर दंग रह गए. भगवान हनुमान जी की प्रतिमा के निचले हिस्से से सिंदूर जैसा लाल रंग निकलता हुआ दिखाई दे रहा है. पैर के कई हिस्सों से लाल रंग देखकर श्रद्धालुओं में तरह-तरह की चर्चाएं चल पड़ी हैं. ग्रामीणों के मुताबिक हनुमान प्रतिमा से रक्त बह रहा है, जबकि वैज्ञानिक इसे अंधविश्वास बता रहे हैं. इन सबके बीच मंदिर के आसपास लोगों की लगातार भीड़ उमड़ रही है. जो भी मंदिर में दर्शन कर रहा है वह अपने हिसाब से तर्क देने में जुटा हुआ है. इतना ही नहीं मंदिर से जुड़े लोगों द्वारा भंडारे के आयोजन की भी घोषणा की जा रही है.

मध्य प्रदेश में कुछ ही दिनों पहले नदी के जल ग्रहण की खबरें सभी जिलों से आई थीं. अब हनुमान प्रतिमा से रक्त निकलने की खबर एक बार फिर कई सवालों को जन्म दे दिया है. ग्रामीणजन इसे चमत्कार बता रहे हैं. प्रतिमा के दर्शन करने के लिए आसपास के गांव के लोग भी पहुंच रहे हैं. 

मौसम के कारण हो सकता है परिवर्तन

वहीं रसायन शास्त्र के विशेषज्ञ पंकज चांदोरकर बताते हैं कि आमतौर पर मूर्तियां पत्थर की होती है. इन पर सिंदूर, जल, कंकू, फूल, तेल आदि चढ़ाया जाता है. वर्तमान समय में लगातार मौसम का परिवर्तन हो रहा है. इसी के चलते रसायनिक क्रिया के जरिए भी लाल रंग का तरल पदार्थ प्रतिमा से निकल रहा होगा. यह परीक्षण के दौरान स्पष्ट भी हो सकता है. भगवान की प्रतिमा से कभी रक्त का प्रवाह नहीं हो सकता है. 

यह भी पढ़ें

Cabinet Decision: शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची मूर्ति के लिए शिवराज सरकार ने मंजूर किए 148 करोड़, ये काम भी करवाएगी सरकार

MP News: हीरे सी चमकी किस्मत, पन्ना की खदान में मजदूर को मिला 30 लाख से अधिक की कीमत का हीरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget