एक्सप्लोरर

MP News: विधानसभा चुनाव में BJP को मात देने के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, तैयार किया ये फार्मूला

MP Politics: जमीन पर पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं का डाटा तैयार किया जा रहा है ताकि ऐसे नेता सीधे जनता के संपर्क में रहें. चुनाव लड़ने वाले लोग संगठन के पदों पर नहीं रह पाएंगे.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश अगले साल होने वाले  विधानसभा चुनाव 2023 (MP assembly elections 2023) को लेकर कांग्रेस (MP Congress) और बीजेपी दोनों सक्रिय नजर आ रही हैं. जहां बीजेपी संगठन अपने पदाधिकारियों के साथ बैठकों के माध्यम से तैयारी करता दिखाई दे रहा है तो वहीं पीसीसी चीफ कमलनाथ  (Congress Chief Kamal Nath) ने भी बीजेपी (BJP) को उसी के दांव में मात देने के लिए कमर कस ली है. बीजेपी के संगठन से निपटने के लिए कांग्रेस ने उसी की तर्ज पर संगठन मंत्रियों की नियुक्ति का प्लान बनाया है. संगठन मंत्री और महामंत्री ब्लाक से लेकर मंडल और सेक्टर तक सीधे संगठन की गतिविधियों से जुड़े रहेंगे और पीसीसी चीफ (PCC Chief) के संपर्क में रहेंगे.

तैयार किया जा रहा कार्यकर्ताओं का डाटा
इन पदों के लिए स्थानीय और जमीन पर पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं का डाटा तैयार किया जा रहा है ताकि ऐसे नेता सीधे जनता के संपर्क में रह सकें. इसके अलावा जो संगठन से जुड़े लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं वे संगठन के पदों पर अब नहीं रह पाएंगे. इसी के चलते कांग्रेस में कई नेताओं को संगठन के पद से हटा दिया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने संगठन के नेताओं को गुट से मुक्त करके स्वतंत्र और जमीनी कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए नये प्रयास करने के मूड में  दिखा रहे हैं.

Ganesh Utsav 2022: खंडवा में गणेश चतुर्थी को लेकर जबरदस्त उत्साह, इको फ्रेंडली मूर्ति बनाना सीख रहे बच्चे

कांग्रेस का संगठन मजबूत करने पर जोर
सूत्रों के मुताबिक नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को अपेक्षा से अधिक सफलता मिली थी जिसके चलते अब कांग्रेस के कई नेता अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं ताकि उनकी साख बनी रहे और एक बार फिर कांग्रेस को सत्ता में लाकर सत्ता सुख का स्वाद चखा जा सके. वहीं 2023 में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और साल 2024 में लोकसभा चुनाव भी होने हैं. दोनों चुनावों पर फोकस करते हुए कांग्रेस राहुल गांधी की अगुआई में भारत जोड़ो यात्रा निकालकर देशभर में पार्टी को मजबूत करने का काम करेगी. वे 16 दिन के लिए मध्य प्रदेश में 342 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा करेंगे.

बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी
अब राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में क्या असर होगा. माना जा रहा है कि राहुल गांधी की मालवा-निमाड़ की यात्रा सीधे तौर पर बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाने का काम करेगी. वहीं मालवा-निमाड़ में 66 विधानसभा सीटें हैं. इस अंचल में 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खाते में 56 और कांग्रेस को नौ सीटें मिली थीं. वहीं साल 2018 के चुनाव में बीजेपी को 29 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था. इस चुनाव में कांग्रेस ने यहां से 34 सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाई थी. माना जाता है कि मालवा में जो भी पार्टी जीत दर्ज करती है वही प्रदेश में सरकार बनाती है.

Indore News: टी.राजा सिंह की गिरफ्तारी से भड़का हिंदू महासभा का गुस्सा, फूंका तेलंगाना CM का पुतला, दी ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे
राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, दोनों परिवारों को लीगल नोटिस
राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, दोनों परिवारों को लीगल नोटिस
दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!
दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget