एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: सीएम शिवराज ने यूक्रेन से लौटे प्रदेश के छात्रों से बात कर जाना हालचाल, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Madhya Pradesh News: सीएम ने कहा कि नई दिल्ली में मध्यांचल भवन और अन्य स्थानों पर विद्यार्थियों के लिये आवश्यकता के अनुसार रुकने की व्यवस्था की गई है. उन्हें अन्य जरूरी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी.

Russia Ukraine Conflict: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने नई दिल्ली में यूक्रेन (Ukraine) से लौटे प्रदेश के विद्यार्थियों से बात कर उनका हालचाल जाना. मुख्यमंत्री चौहान ने नई दिल्ली में मध्यप्रदेश शासन के आवासीय आयुक्त को इन विद्यार्थियों को रहने के लिए जगह और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं.

रुकने की व्यवस्था की गई
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यूक्रेन से एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली पहुंची है. इसमें मध्यप्रदेश के कुछ छात्र-छात्राएं भी लौटे हैं. नई दिल्ली में मध्यांचल भवन और अन्य स्थानों पर विद्यार्थियों के लिये आवश्यकता के अनुसार रुकने की व्यवस्था की गई है. उन्हें अन्य जरूरी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी.

सीएम ने बात कर हौसला बढ़ाया
मुख्यमंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश के कुछ विद्यार्थियों से फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया. मुख्यमंत्री ने प्रदेश के बड़वानी नगर की बेटी जेनिशा पटेल जो यूक्रेन पढ़ाई के लिए गई थी की दिल्ली वापसी पर पूछा कि यूक्रेन से भारत की यात्रा में कोई कठिनाई तो नहीं आई. मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के मध्यांचल भवन में आप रुक सकती हैं. 

प्रदेश के करीब 2 हजार छात्र फंसे
सीएम ने अधिकारियों को अन्य विद्यार्थियों के लिए भी व्यवस्था कर उन्हें आश्वस्त और चिंता मुक्त करने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि कि यूक्रेन में मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों के तकरीबन 2 हजार बच्चे फंसे हुए हैं. जो भी बच्चे देश वापस लौटना चाहते हैं उनकी विदेश मंत्रालय की मदद से वापसी सुनिश्चित की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

MP News: शिवराज सरकार का कुपोषित बच्चों के हित में फैसला, आंगनबाड़ी पोषण वाटिका की फल- सब्जियां बाजार में नहीं बेची जाएंगी

Indore News: यूक्रेन में फंसे छात्र की मां ने सांसद शंकर लालवानी को पत्र लिख मांगी मदद, MP ने विदेश मंत्रालय से करवाई बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget