एक्सप्लोरर

Watch: जब बीच रास्ते में रुका शिवराज सिंह चौहान का काफिला, सड़क पर खाया भुट्टा, दुकानदार संग ली सेल्फी

Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खंडवा जाते समय अपने काफिले सहित हाईवे किनारे रुके और महिला से भुट्टा सिकवा कर उसका स्वाद लिया.

Shivraj Singh Chauhan ate corn on Road: खंडवा मध्य प्रदेश की तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का वापस भोपाल जाते हुए खंडवा इंदौर हाईवे पर अलग अंदाज देखने को मिला. सीएम शिवराज ने सड़क किनारे एक दुकान पर जाकर भुट्टे का स्वाद चखा. बरसात के बीच गम भुट्टे की खुशबू ने शिवराज सिंह चौहान को अपनी ओर आकर्षित कर लिया. मुख्यमंत्री अपने काफिले सहित हाईवे किनारे रुके और महिला से भुट्टा सिकवा कर उसका स्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने भुट्टा बेचने वाली महिला के साथ बातचीत भी की.

वहीं भुट्टा बेचने वाली महिला ने शिवराज सरकार की 'लाडली बहना योजना' की तारीफ की और कहा कि आप हमारे हो और हम आपके. इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी लाडली बहनों के साथ सेल्फी ली. बता दें की शिवराज सिंह चौहान ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का निरीक्षण कर करने और अनावरण के पहले यज्ञ में शामिल होने पहुंचे थे.

'ओंकारेश्वर में शिव संकल्प लिया' 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण के लिए वैदिक रीति से हो रहे पूजन और हवन कार्यक्रम में शिरकत की. सीएम शिवराज के साथ उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह भी पूजन में शामिल हुई. भोपाल सहित खंडवा में सुबह से हो रही बारिश के चलते मुख्यमंत्री हवाई मार्ग की बजाय सड़क मार्ग से होते हुए ओंकारेश्वर पहुंचे. यहां सीएम शिवराज चौहान ने आदिगुरु शंकराचार्य की साधना स्थली ओंकारेश्वर में शिव संकल्प लिया. 

19 सितंबर तक चलेगा हवन
बतादें कि ओंकारेश्वर के मंधाता पर्वत पर दक्षिणाम्नाय श्रंगेरी शारदापीठ के मार्गदर्शन में महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद प्रतिष्ठान द्वारा देश के लगभग 300 विख्यात वैदिक आर्चकों द्वारा वैदिक रीति से पूजन और 21 कुण्डीय हवन किया जा रहा है. यह हवन 19 सितंबर तक चलेगा. मुख्यमंत्री ने जो संकल्प आज लिया है उसके अनुसार वैदिक रीति से हवन पूजन में सहभागी बन कर शिव स्वरूप आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के अवतरण के लिए यह संकल्प जब पूर्ण होगा तो एक भव्य वातावरण बनेगा.

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: विवाद के बीच कमलनाथ बोले- सनातन धर्म किसी को दूसरे धर्म को दूर रखना नहीं सिखाता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget