एक्सप्लोरर

MP Election 2023: विवाद के बीच कमलनाथ बोले- सनातन धर्म किसी को दूसरे धर्म को दूर रखना नहीं सिखाता

MP Elections 2023: अशोकनगर में पत्रकारों से बात करते हुए पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि हम सभी ने सनातन धर्म को स्वीकार किया है. इसके बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं है.

MP Assembly Election 2023: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए गया बयान थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने शुक्रवार को कहा कि भारत कई धर्मों का घर है और सनातन धर्म किसी को दूसरे धर्मों को दूर रखना नहीं सिखाता.

कमलनाथ का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) पर सनातन धर्म को 'नष्ट' करने का प्रयास करने का आरोप लगाने के एक दिन बाद आया है. दरअसल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गुरुवार को प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी के विरोधी दलों का नवगठित मोर्चा, भारत के साथ-साथ हजारों वर्षों की इसकी समृद्ध संस्कृति को भी मिटाना चाहता है.

'किसी दूसरे धर्मों को दूर रखना नहीं सिखाता सनातन धर्म'
प्रदेश के अशोकनगर शहर में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "हम सभी ने सनातन धर्म को स्वीकार किया है. इसके बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं है. किसी को यह समझाने का कोई मतलब नहीं है कि हमारा देश सनातन धर्म का देश है क्योंकि यहां अन्य धर्म भी हैं. सनातन धर्म कभी किसी को दूसरे धर्मों को दूर रखना नहीं सिखाता."

टिकट बंटवारे पर क्या बोले पूर्व सीएम?
वहीं आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस द्वारा टिकटों के वितरण के बारे में पूछे जाने पर कमलनाथ ने कहा, "पार्टी का टिकट केवल कांग्रेस की राज्य इकाई और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा किए गए सर्वेक्षणों के आधार पर दिए जाएंगे."

इसके अलावा मार्च 2020 में कांग्रेस छोड़ कर केंद्रीय मंत्री बनाए जाने से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में पूछे जाने पर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "सिंधिया अब भाजपा में हैं. उन्होंने अपनी किस्मत का फैसला कर लिया है और अब भाजपा उनका भविष्य तय करेगी."

ये भी पढ़ें

MP Elections 2023: पीसीसी चीफ कमलनाथ ने CM शिवराज से मांगा 18 साल का हिसाब, पूछे ये पांच सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget