एक्सप्लोरर

MP: 'हैदराबाद के एक लोकसभा सांसद को...', CM मोहन यादव ने राम मंदिर को लेकर असदुद्दीन ओवैसी पर बोला हमला

Mohan Yadav Telangana Visit: एमपी के सीएम मोहन यादव ने कहा वसुधैव कुटुम्बकम का भाव भारतीय संस्कृति में है. हमने किसी का अपमान नहीं किया. कभी हिंदू-मुस्लिम में भेदभाव भी नहीं किया.

Madhya Pradesh: तेलंगाना (Telangana) के कोमुरवेल्ली (Komuravelli) में गुरुवार (15 फरवरी) को एक रेलवे स्टेशन के शिलान्यास समारोह में बतौर विशेष अतिथि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) शामिल हुए. इस कार्यक्रम के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा है कि शासन-संचालन में आमजन का योगदान और उनका सम्मान जरूरी है.

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र तेजी से विकास कर रहा है और भारत की शान भी विश्व में बढ़ी है. वसुधैव कुटुम्बकम का भाव भारतीय संस्कृति की विशेषता है. हमने किसी का अपमान नहीं किया. कभी हिंदू-मुस्लिम में भेदभाव भी नहीं किया. हमारे लिए सभी समुदाय की बहन-बेटियां बराबर हैं.

ओवैसी पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "पीएम मोदी की सरकार को लगा कि तीन तलाक से हमारी मुस्लिम बहनों की जिंदगी बर्बाद हो गई. सुप्रीम कोर्ट ने भी इसके खिलाफ फैसला लिया. हैदराबाद के एक लोकसभा सांसद (असदुद्दीन ओवैसी) को अभी भी यह बात हजम नहीं हो रही है कि सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाया है, जो लोग सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं मानते उन्हें नेता बने रहने का अधिकार नहीं है. हमारी संस्कृति को चुनौती देते हैं और सुप्रीम कोर्ट का अपमान करते हैं. ऐसे लोगों के लिए लोकतंत्र में कोई जगह नहीं होनी चाहिए."

'भारत के नेतृत्व का डंका हर जगह बज रहा'

मोहन यादव ने कहा कि यह गर्व की बात है कि भारत विकास के साथ अपनी संस्कृति के संरक्षण की दिशा में भी आगे बढ़ा है. सरयू तट पर अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर के लिए प्राण-प्रतिष्ठा होने के बाद अब संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबूधाबी में भी मंदिर का लोकार्पण हुआ है. आज इस्राइल युद्ध हो या इसके पहले रूस-यूक्रेन युद्ध सभी जगह भारत के नेतृत्व का डंका बज रहा है. कतर जैसे राष्ट्र मानते हैं कि भारत से उसकी मित्रता अमर है और वह भारतवासियों के साथ खड़े हैं. नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के दो कार्यकाल के पहले का समय याद करें तो कई देश भारत का वह सम्मान नहीं करते थे, जो आज करते हैं.

ये भी पढ़ें: MP News: कांग्रेस ने पटवारी परीक्षा भर्ती घोटाले को लेकर मोहन यादव सरकार पर बोला हमला, बीजेपी ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget