एक्सप्लोरर

एमपी में सोयाबीन तेल पर बढ़ा आयात शुल्क, क्या दिग्विजय सिंह के सुझाव के बाद मोहन सरकार ने लिया फैसला?

MP News: दिग्विजय सिंह ने कहा था कि भारत में बाहर से बड़ी मात्रा में सोयाबीन का तेल आयात होता है. यदि सोयाबीन तेल के आयात पर शुल्क बढ़ा दिया जाए तो इससे सोयाबीन के दाम में बढ़ोतरी होगी.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में सोयाबीन को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जमकर राजनीति हो रही है. मोहन सरकार ने सोयाबीन सहित उन तमाम तेलों पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है, जिसका उपयोग रोजमर्रा के जीवन में होता है. इसकी सलाह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी दी थी. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोयाबीन के भाव बढ़ने को लेकर तीन प्रमुख रूप से सुझाव दिए थे. इनमें सबसे महत्वपूर्ण सुझाव सोयाबीन के तेल पर आयात शुल्क बढ़ाने का था. 

दिग्विजय सिंह ने कहा था कि "भारत में बाहर से बड़ी मात्रा में सोयाबीन का तेल आयात होता है. यदि सोयाबीन तेल के आयात पर शुल्क बढ़ा दिया जाए तो इससे सोयाबीन के दाम में बढ़ोतरी होगी." मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि कच्चे पाम, सोया और सूरजमुखी तेलों के आयात पर ड्यूटी को 12.5% से 32.5% बढ़ाने का फैसला हो गया है. 

इससे सरसों, सूरजमुखी, मूंगफली और सोयाबीन की फसल की मांग में बढ़ोतरी होगी, जिससे उत्पादकों को अधिक लाभ मिलेगा. सोयाबीन के दाम को लेकर मध्य प्रदेश में आंदोलन की आशंका बनी हुई है. किसानो के बड़े आंदोलन की आशंका के चलते मध्य प्रदेश सरकार ने ही एमएसपी पर सोयाबीन की खरीदी का ऐलान कर दिया है. सरकार ने 4,892 रुपये प्रति क्विंटल सोयाबीन का एमएसपी रखा है. 

मध्य प्रदेश में किसानों की सरकार- बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सचिन सक्सेना के मुताबिक मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. पूर्व में ही सरकार ने ऐलान कर दिया था कि किसानों को किसी भी फसल के लिए चिंतित होने की जरूरत नहीं है. सोयाबीन के समर्थन मूल्य को बढ़ाकर सरकार ने साबित कर दिया कि एमपी में किसानों की आवाज प्रदेश के मुखिया तक पहुंचती है. सक्सेना ने कहा है कि कांग्रेस किसानों के साथ धोखा देती है जबकि बीजेपी उनका हक दिलाती है.

ये भी पढ़ें: 'मां नर्मदा के किनारे धार्मिक स्थलों को मांस-मदिरा की बिक्री से मुक्त...', सीएम मोहन यादव ने दिया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget