एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh Bypolls: उपचुनाव के दौरान बीजेपी खेमे से आई है ये अहम खबर

Madhya Pradesh Bypolls: चुनाव प्रचार में बीजेपी ने पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं को उतार दिया है. वहीं कांग्रेस की तरफ से प्रचार की कमान मात्र कमलनाथ और अरुण यादव के जिम्मे है.

Madhya Pradesh Bypolls: मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा और लोकसभा के उपचुनाव में बीजेपी की एकजुटता नजर आ रही है. पार्टी की एकजुटता का नजारा अलीराजपुर के जोबट विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला, जहां मंच पर एक साथ तीन प्रमुख नेता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan), केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (VD Sharma) नजर आए.

राज्य में तीन विधानसभा क्षेत्रों रैगांव, जोबट और पृथ्वीपुर के अलावा खंडवा लोकसभा क्षेत्र में उप चुनाव हो रहे हैं. इन चुनावों में कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) ने पूरी ताकत झोंक रखी है. बीजेपी के तमाम प्रमुख नेता जैसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश, अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा तमाम सांसद और विधायक चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. उसके अलावा, चुनाव प्रचार के लिए मंत्रियों की भी ड्यूटी लगाई गई है. दूसरी तरफ कांग्रेस की कमान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के हाथ में है, इसके अलावा खंडवा संसदीय क्षेत्र में प्रचार का सारा दारोमदार पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव पर है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गिनती की सभाएं ही कर रहे हैं.

उपचुनाव में अगर दोनों राजनीतिक दलों की प्रचार शैली पर गौर करें तो एक बात साफ नजर आती है कि बीजेपी के तमाम बड़े नेता, सरकार के मंत्री, सांसद और विधायकों की टीम चुनावी मैदान में डटी हुई है तो दूसरी ओर कांग्रेस के विधायक मोर्चा संभाले हुए हैं मगर कई प्रमुख नेता प्रचार के दृश्य से नदारद हैं. बीजेपी संगठन और नेतृत्व की कार्यशैली का जोर एकजुटता पर होता है, इसका नजारा उपचुनाव में सामने आ रहा है.

एक तरफ जहां बड़े नेता अलग-अलग जनसभाएं कर रहे हैं तो वहीं एकजुटता का प्रदर्शन करने में भी बीजेपी नहीं चूक रही. अलीराजपुर के जोबट विधानसभा क्षेत्र में तो तीन बड़े दिग्गज एक ही मंच पर नजर आए. कांग्रेस की ओर से किए जाने वाले हमलों का जवाब देने के लिए जोबट की सभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मुख्यमंत्री चौहान व प्रदेश अध्यक्ष शर्मा भी मौजूद रहे. इस उप-चुनाव की ये बड़ी ऐसी सभा थी जिसमें बीजेपी के तीन दिग्गज एक साथ मंच साझा करते दिखे.

Maharashtra News: पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को झटका, महाराष्ट्र सरकार ने रोकी सैलरी

Financial Planning: अमीर बनना है बेहद आसान, बिना कुछ किए कैसे कमा सकते हैं पैसा? पढ़ें पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP कैबिनेट के बड़े फैसले, 24 हजार 500 करोड़ की योजनाओं को हरी झंडी
MP कैबिनेट के बड़े फैसले, 24 हजार 500 करोड़ की योजनाओं को हरी झंडी
MP: 21 नवंबर से शुरू होगा 68वां कालिदास समारोह, CM ने दिए निर्देश
MP: 21 नवंबर से शुरू होगा 68वां कालिदास समारोह, CM ने दिए निर्देश
21 साल बाद भोपाल के मास्टर प्लान का ड्रॉफ्ट जारी, CM ने जनता से मांगे सुझाव
21 साल बाद भोपाल के मास्टर प्लान का ड्रॉफ्ट जारी, CM ने जनता से मांगे सुझाव
सेवा सेतु अभियान: 3-4 अक्टूबर को लगेंगे शिविर, CM मोहन ने दिए निर्देश
सेवा सेतु अभियान: 3-4 अक्टूबर को लगेंगे शिविर, CM मोहन ने दिए निर्देश

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget