एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh By Election: मध्य प्रदेश उपचुनाव में इन सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट, नतीजों पर रहेगी सबकी नजर

मध्य प्रदेश में उपचुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया है. इन चारों सीटों पर कुल 48 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच है.

मध्य प्रदेश की एक लोकसभा एवं तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया है. इन चारों सीटों पर कुल 48 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच है. इन चार सीटों में से खंडवा लोकसभा सीट सहित दो सीटों पर भाजपा का कब्जा था, जबकि बाकी दो सीट कांग्रेस के पास थीं. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने पहले ही बताया था कि ‘‘खंडवा लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों-अलीराजपुर जिले की जोबट (एसटी), सतना जिले की रैगांव (एससी) और निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर पर 30 अक्टूबर यानि आज मतदान होगा. मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक रहेगा.

26.50 लाख से ज्यादा वोटर करेंगे वोटिंग

इन क्षेत्रों में 26,50,004 मतदाता हैं, जो 3,944 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. इनमें से 865 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं. उन्होंने कहा कि खंडवा और रैगांव में 16-16 उम्मीदवार, पृथ्वीपुर में 10 उम्मीदवार, जबकि जोबट में छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. दो नवंबर को वोटों की गिनती होगी. मध्य प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश की एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उप चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से कराने के लिये सशस्त्र बलों की 58 कम्पनियां तैनात की गई हैं.

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन क्षेत्रों में राज्य के बाहर की विशेष सशस्त्र बल की 50 कम्पनियाँ और मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) की आठ कम्पनियाँ तैनात की गई हैं. निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिये निर्वाचन केन्द्रों एवं निर्वाचन क्षेत्रों में 914 उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक निरीक्षक, 6992 आरक्षक और प्रधान आरक्षक, 3123 होमगार्ड और 3945 विशेष पुलिस अधिकारी तैनात किये गये हैं.

भाजपा-कांग्रेस में होगी टक्कर

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्रीगण नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती एवं मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा ने प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे, जबकि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित अन्य पार्टी नेताओं ने कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताने की लोगों से अपील की.

यह भी पढ़ें:

PM Modi in Italy: पीएम मोदी बोले- अफगानिस्तान के हालात को अलग कर नहीं देखें, धमकी और खतरों पर करें गौर

Farmers Protest: दिल्ली के बॉर्डर्स से हटाए गए बैरिकेड्स, टिकरी बॉर्डर पर 40 फुट रास्ता खोलने से नाराज किसान रोड पर बैठे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: रेस्टोरेंट में नकली नोट चलाने पहुंचा युवक गिरफ्तार, 84 हजार रुपये की फर्जी करेंसी और प्रिंटर बरामद
इंदौर में नकली नोट चलाने पहुंचा युवक गिरफ्तार, 84 हजार रुपये की फर्जी करेंसी और प्रिंटर बरामद
प्यार में सुसाइड या साजिश? अशोकनगर डबल डेथ केस की जांच करेगी SIT, सबूतों से उलझी जांच
प्यार में सुसाइड या साजिश? अशोकनगर डबल डेथ केस की जांच करेगी SIT, सबूतों से उलझी जांच
रतलाम: मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, हाई टेंशन लाइन की चपेट में आए ताजिया उठा रहे लोग, 3 की मौत और 9 घायल
रतलाम: मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, हाई टेंशन लाइन की चपेट में आए ताजिया उठा रहे लोग, 3 की मौत
Ujjain News: उज्जैन में मुहर्रम जुलूस में 40 फीट ऊपर लटकाई कार को विस्फोट से उड़ाया, वीडियो वायरल
उज्जैन में मुहर्रम जुलूस में 40 फीट ऊपर लटकाई कार को विस्फोट से उड़ाया, वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री बनाए गए बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
फ्लाइट में यात्री बने बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Embed widget