एक्सप्लोरर

MP News: धू- धू कर जली बुरहानपुर टैक्स्टाइल फैक्ट्री, दमकल की 6 गाड़ियों ने बुझाई आग

Fire in Burhanpur Textile Factory: बुरहानपुर टैक्स्टाइल फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का नुक्सान हो गया, मौके पर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

Burhanpur: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर- बसाड़ मार्ग पर स्थित बीटी मिल बुरहानपुर टैक्स्टाइल फैक्ट्री में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे अचानक आग लग गई. आग लगने से पूरे इलाके में अफरा- तफरी मच गई. फैक्ट्री में उस समय करीब दो दर्जन मजदूर काम कर रहे थे, मजदूरों ने किसी तरह से आग की लपटों से बचते हुए बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. 

यह आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने के लिए नेपानगर, शाहपुर और बुरहानपुर नगर निगम के आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हुए हैं. टैक्स्टाइल फैक्ट्री में लगी इस आग के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है कि आग लग जाने के चलते फैक्ट्री के लाखों का नुकसान हुआ है, हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. 

आग पर काबू पाने के लिए की गई कड़ी मशक्कत

टैक्स्टाइल फैक्ट्री में लगी इस आग को ताजा अपडेट मिलने तक बुझाया नहीं जा सका है. फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि फैक्ट्री में आग कैसे इसका पता नहीं चल सका है, लेकिन जब हमलोग बाहर काम कर रहे थे तभी अंदर से आग उठती हई लपटें दिखीं तो सब जान बचाकर भागे. फैक्ट्री मजदूरों ने बताया कि आग को फैलने से रोकने के लिए, फैक्ट्री के बॉयलर की लकड़ियों को बाहर निकाला और बॉयलर बंद कर दिया.

वहीं फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूरों को बाहर निकाला. फैक्ट्री के पीछे खड़ी ट्रैक्टर और भूसे के ढ़ेर को आग की चपेट से बचाने के लिए मजदूरों ने आनन-फानन में वहां से हटा दिया. 

फैक्ट्री में कपड़ा होने से फैली आग

मजदूरों ने बताया कि बुरहानपुर टैक्स्टाइल फैक्ट्री में यह आग रात 3 बजे लगी थी. आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकलों के जरिये आग बुझाने का काम चल रहा है. सुबह तक कुछ हद तक काबू पा लिया गया था लेकिन कपड़ा अधिक होने की वजह से धुंआ अधिक हो रहा है, जिससे आग बुझाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

यह भी पढ़ें:

MP News: टोल कंपनी ने सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए कराई पूजा, 250 KM सड़क पर कराया गंगाजल का छिड़काव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget