एक्सप्लोरर

एमपी में बीजेपी के ट्रेनिंग कैंप का अमित शाह करेंगे उद्घाटन, सीएम मोहन यादव समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

MP BJP Training Camp: बीजेपी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मेगा प्रशिक्षण की शुरुआत करेंगे और उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे.

MP Politics: भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में मेगा प्रशिक्षण शिविर शुरू कर रही है. मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में बीजेपी का तीन दिवसीय मेगा प्रशिक्षण शिविर 14 जून से शुरू होगा. इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के सभी सांसद, विधायक, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी होंगे शामिल 

बीजेपी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने जानकारी दी कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मेगा प्रशिक्षण की शुरुआत करेंगे और उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे, जबकि समापन सत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे. इसके अलावा पार्टी के कई राष्ट्रीय नेता और केंद्रीय मंत्री भी इस शिविर में हिस्सा लेंगे.

विष्णु दत्त शर्मा के मुताबिक, प्रशिक्षण वर्ग 14 से 16 जून तक पचमढ़ी में आयोजित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री मोहन यादव तीनों दिन मौजूद रहेंगे और पार्टी के जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे. राज्य के सभी सांसद और विधायक शामिल होंगे.

विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने इस दौरान मूंग खरीदी पर कांग्रेस के विरोध को लेकर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसान के बेटे हैं. बीजेपी नेतृत्व किसानों को कदम-कदम पर हर तरीके से ताकत देने का काम करता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ भड़काने, उलझाने, झूठ बोलने और फूट डालकर राज करने की कोशिश करती है. कांग्रेस किसानों के नाम पर राजनीति करती है. यही सब उनके खून में है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी किसानों की चिंता करती है. मूंग हो या अन्य विषय, किसानों के हित में क्या कर सकते हैं, इसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसान भाइयों और संगठनों से अच्छा संवाद किया है. बीजेपी किसान हितैषी है और सरकार बेहतर से बेहतर काम कर रही है.

लक्ष्मण सिंह पर क्या बोले?

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस से निकाले जाने पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह उनका (कांग्रेस) आंतरिक मामला है. हमें इस पर ज्यादा कहने की जरूरत नहीं है. हम भी राजनीतिक दल हैं और कई बार जरूरत होने पर नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है.

इसे भी पढ़ें: सागर की 3 बहनों ने किया कमाल, एक के बाद एक तीनों बहनें पुलिस में हुईं सिलेक्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget